Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्टर विजय लगातार दूसरे दिन राज्यपाल से मिलने पहुंचे:TVK चीफ ने कल 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था, बहुमत 118; शाह आज बंगाल जाएंगे

    3 hours ago

    2

    0

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली TVK सरकार गठन की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। पार्टी प्रमुख विजय गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोकभवन पहुंच गए हैं। विजय ने बुधवार को भी राज्यपाल से मुलाकात की थी। उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि, विजय ने सिर्फ 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। राज्यपाल ने 118 विधायकों के समर्थन के पत्र की मांग की। इस पर विजय ने समर्थन के लिए समय मांगा। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK के पास 108 सीटें हैं। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़ने पर यह 107 रह जाएंगी। कुल सीटें 233 होने पर भी बहुमत 118 ही रहेगा, इसलिए TVK को 11 और विधायक चाहिए। कांग्रेस के 5 विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है। इधर, गृह मंत्री अमित शाह आज शाम बंगाल पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शाह पहले बिहार में कैबिनेट विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और वहां से सीधे बंगाल रवाना होंगे। शाह बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। BJP ने उन्हें बंगाल का ऑब्जर्वर बनाया है। DMK और AIADMK के बीच सरकार गठन पर चर्चा की अटकलें मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक-दूसरे की प्रतिद्वंदी DMK और AIADMK के बीच भी सरकार गठन को लेकर चर्चा चल रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों दलों के नेताओं के बीच बैकचैनल बातचीत चल रही है। सूत्रों का कहना है कि एक प्रस्ताव पर चर्चा हुई है, जिसमें AIADMK सरकार बनाए और DMK बाहर से समर्थन दे। छोटे दलों का समर्थन भी इस फॉर्मूले का हिस्सा हो सकता है। हालांकि अभी तक कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है। बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… असम-पुडुचेरी में NDA, केरलम में कांग्रेस; तमिलनाडु में TVK जीती पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आए थे। असम और पुडुचेरी में NDA ने सरकार में वापसी की है। बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन अपनी सीट से चुनाव हार गए। पूरी खबर पढ़ें… 5 राज्यों में चुनाव के बाद राजनीतिक हलचल से जुड़े अपडेट्स नीचे पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel-Beirut strike | बेरुत में इजराइल का बड़ा हमला: हिज़्बुल्लाह की रिज़वान फ़ोर्स के कमांडर मालेक बालू को मार गिराने का दावा
    Next Article
    सम्राट कैबिनेट का विस्तार कुछ देर में:भाजपा से 15, जेडीयू से 13 मंत्री बनेंगे; पटना में PM मोदी का रोड शो, कुछ देर में पहुंचेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment