Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्ट्रेस उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट होगा:अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीसरी बार सहारनपुर पहुंची CBI, 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी

    17 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए CBI की टीम बुधवार शाम सात बजे तीसरी बार एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के सहारनपुर स्थित घर पहुंची है। एक्ट्रेस को 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया है। उन्हें सुबह 10:30 बजे देहरादून की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (CBI) की अदालत में पेश होना होगा। कोर्ट में उर्मिला पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने के लिए अपनी मर्जी से सहमति दे रही हैं या नहीं। इस पर बहस होगी। सीबीआई ने मामले की जांच के दौरान इन दोनों परीक्षणों को कराने के लिए अदालत में आवेदन किया है। 21 अक्टूबर को जारी हुआ नोटिस देहरादून के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप सिंह भंडारी की ओर से 21 अक्टूबर को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में उर्मिला को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपनी सहमति की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। मामला CBI की दिल्ली स्थित विशेष जांच शाखा-2 की जांच से जुड़ा है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 238, 249 और 45 का उल्लेख किया गया है। अदालत में 23 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में प्रस्तावित जांच के लिए उनकी सहमति की स्थिति स्पष्ट होगी। इससे पहले रविवार-शनिवार को भी सीबीआई के अधिकारी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के घर आए थे। लेकिन घर में उर्मिला और परिवार का कोई और सदस्य मौजूद नहीं था। सिर्फ केयर टेकर थी। सीबीआई ने उर्मिला के बारे में पूछताछ की तो उसने जानकारी होने से इनकार दिया था। इसके बाद बुधवार को CBI टीम एक बार फिर से एक्ट्रेस के घर पहुंची। एक्ट्रेस को नोटिस सौंपकर कोर्ट में पेश होने की सख्त हिदायत दी है। अंकिता एक होटल में रिसेप्शनिस्ट थी। वहां VIP को सर्विस देने से मना करने पर 2022 में उसकी हत्या कर दी गई थी। हालांकि, VIP का नाम कभी सामने नहीं आया। पहले अंकिता मर्डर केस के बारे में जानिए- अब उर्मिला सनावर ने वीडियो में क्या कहा? वो पढ़िए- उर्मिला सनावर ने कहा- अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में पत्रकारों और मीडिया ने शुरू से उनका साथ दिया है। मामले को आगे बढ़ाने और जांच तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका रही है। मैं चाहती हूं कि सीबीआई अफसर जब मेरे पास आए, मेरे पत्रकार साथी भी साथ हों, ताकि पूछताछ पूरी तरह से निष्पक्ष रहे। उर्मिला ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे। जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होने की बात कही गई थी, लेकिन उन्हें लगता है कि जांच उस निगरानी में नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान में सुरेश राठौर, दुष्यंत कुमार गौतम और आरती गौड़ का नाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले से जुड़े लोग झूठ बोल रहे हैं। सुरेश राठौर के वायरल ऑडियो को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। कहा कि ऑडियो सामने आने के बाद सुरेश राठौर ने नशे में होने और दवा लेने की बात कही। हालांकि, उनके बयान में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। अंकिता के माता-पिता ने इंडिया गेट पर धरना दिया बुधवार को अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में इंडिया गेट पर धरना दिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी उनके साथ धरने पर बैठे। प्रियंका भी उनके साथ रहीं। परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए और इसे रद्द किया जाए। 12 अक्टूबर को दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किया गया था। …………………………………………… यह खबर भी पढ़ें टाइगर श्रॉफ फायरिंग-यूपी की लड़कियों ने शूटरों तक पिस्टल पहुंचाई: बहन बोली- मंदिर के बहाने सीतापुर की राधा मुंबई ले गई थी एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में यूपी कनेक्शन सामने आया है। आजमगढ़ की बबिता और सीतापुर की राधा ने शूटरों तक पिस्टल और कारतूस की खेप ट्रेन से मुंबई तक पहुंचाई थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘भाई को लड़की ने बुलाया था, फिर हत्या की’:शादी के बाद भी पीछे पड़ी थी; लखीमपुर में पेड़ से लटकी मिली थी प्रेमी-प्रेमिका की लाश
    Next Article
    अखिलेश के लिए आजम क्यों जरूरी, आज होगी मुलाकात:क्या 2027 चुनाव से पहले जेल से बाहर आएंगे; पश्चिम की 30 सीटों पर असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment