Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्ट्रेस यामी गौतम रामलला के दर्शन कर भावुक हुईं:बोलीं- सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा, अयोध्या में फिल्म ‘नई नवेली’ का प्रमोशन किया

    9 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में एक्ट्रेस यामी गौतम ने बुधवार को रामलला के दर्शन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी गईं और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। फिर राम की पैड़ी पर अपनी फिल्म ‘नई नवेली’ का प्रमोशन किया। यामी ने कहा- पहली बार अयोध्या आकर भावुक हूं। भगवान श्रीराम के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। रामजी, हनुमानजी और माता की कृपा से परिवार के लिए यह साल बहुत सुंदर और अच्छा रहा है। अपने काम की सफलता के लिए भगवान श्रीराम से आशीर्वाद मांगा है। यामी बोलीं-रामलला के दर्शन करना सौभाग्य की बात यामी ने कहा- जिस पावन नगरी ने भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्षों तक इंतजार किया, वहां आकर दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने अयोध्या आने पर खुशी जताई और अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मीडिया से बातचीत में यामी ने अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का भी जिक्र किया। उन्होंने फिल्म की रिलीज को लेकर बात की। राम की पैड़ी पर कार्यक्रम में फिल्म की टीम के साथ निर्माता आनंद एल. राय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गायक साधु तिवारी ने फिल्म का गाना ‘अवधिया के राजा’ गाकर सुनाया। यह गाना श्रेया घोषाल की आवाज में है। इसके बोल वायु ने लिखे हैं और संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। 16 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में फैंटेसी, मिस्ट्री, एक्शन और इमोशन का मेल देखने को मिलेगा। जी.वी. प्रकाश कुमार ने इसका संगीत तैयार किया है। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अहमदाबाद के बाद अयोध्या पहुंचीं यामी फिल्म की टीम ने 11 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में प्रमोशन किया था। अब 14 अक्टूबर को अयोध्या में कार्यक्रम रखा गया है। फिल्म की रिलीज से पहले यह प्रमोशनल कार्यक्रम दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाने की कोशिश है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लूट की कोशिश में महिला को कार से कुचला:बदायूं पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद
    Next Article
    श्रीराम-सीता मिलन की झांकी, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी:प्रतापगढ़ में धनुष यज्ञ व फुलवारी लीला में जगह-जगह पुष्पवर्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment