Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमआईएम नेता इसरार ने बीजेपी को बताया 'जालिम सरकार':पूर्वांचल अध्यक्ष बोले- 2027 में मुसलमान सपा को 'ढक्कन' बना देगा

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज शहर पहुंचे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बीजेपी सरकार को ‘जालिम सरकार’ करार देते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी सीधी लड़ाई इसी सरकार से होगी। इसरार अहमद ने दावा किया कि एमआईएम उत्तर प्रदेश की 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, “2027 में एमआईएम जिसकी चाहेगी, उसी की सरकार बनेगी।” उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में बड़े दावे के रूप में देखा जा रहा है। एमआईएम नेता ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मजलिस की बढ़ती लोकप्रियता से सपा और कांग्रेस दोनों दलों में घबराहट है। कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई हमें ‘शेरवानी, बिरयानी और परेशानी’ कहता है, तो इससे साफ होता है कि हमारी बढ़ती ताकत से वे असहज हैं। इसरार अहमद ने 1992 के बाद के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह मुसलमानों ने कांग्रेस से दूरी बनाई थी, उसी तरह 2027 में समाजवादी पार्टी को भी ‘ढक्कन’ बना देंगे। उन्होंने सपा को “डूबता हुआ जहाज” बताते हुए कहा कि पार्टी की जमीन खिसक चुकी है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर इशारों में हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब न किसी “चाचा” की राजनीति चलेगी और न “बच्चा” की, बल्कि एमआईएम की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब सपा आजम खान के साथ मजबूती से खड़ी नहीं हो पाई, तो वह मुसलमानों के हितों की रक्षा कैसे करेगी। इसरार अहमद के इन बयानों से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। 2027 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर अभी से तेज होता नजर आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार:घटना में प्रयुक्त दो तमंचे और कारतूस बरामद
    Next Article
    रामपुर में हाईटेंशन से झुलसी महिला को मिली सहायता:डीएम ने 50 हजार रुपए और गांव में रोजगार दिलाने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment