Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एम्बुलेंस में बीच रास्ते में ऑक्सीजन-पेट्रोल खत्म, युवक की मौत:रामपुर में सड़क हादसे में हुआ था घायल, मुरादाबाद ले जाते हुए दम तोड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर में अस्पताल जाते हुए एम्बुलेंस में ऑक्सीजन और पेट्रोल खत्म होने से घायल युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। बता दें कि युवक बुधवार रात करीब 10 बजे अपने घर से खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही एक ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मेरठ रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन एम्बुलेंस से मुरादाबाद ले जाने लगे। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में पहले एम्बुलेंस के ऑक्सीजन सिलेंडर की गैस खत्म हो गई। कुछ देर बाद ही एम्बुलेंस का पेट्रोल भी खत्म हो गया। ऑक्सीजन न मिलने के कारण ही युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामला थाना शहजादनगर के अहमदनगर जिबाई गांव का है। जानिए पूरा मामला अहमदनगर जिबाई गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह (38) एक किसान थे। खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। कुलदीप चार भाई थे। सभी अलग-अलग रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, 8 साल का बेटा और 11 साल की बेटी है। बुधवार को रात करीब 10 बजे कुलदीप बाइक से अपने खेत पर जा रहे थे। इस समय गेहूं की कटाई चल रही है। वही देखने कुलदीप खेत जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही गांव के ही एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और कुलदीप को घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल गए। इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर से एक प्राइवेट एंबुलेंस किराए पर बुक की और उसी से कुलदीप को लेकर मेरठ न जाकर मुरादाबाद ले जाने लगे। कुलदीप के भतीजे हरविंदर सिंह ने बताया कि हम मुरादाबाद के आधे रास्ते में ही पहुंचे होंगे। तभी एंबुलेंस में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर की गैस खत्म हो गई। हमने ड्राइवर से कहा थोड़ा तेज चलिए। इसके बाद थोड़ा और आगे बढ़े तो एंबुलेंस का पेट्रोल भी खत्म हो गया। ऑक्सीजन न मिलने की वजह से कुलदीप की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। वहीं एंबुलेंस चालक मौका पाकर वहां से भाग गया। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मुरादाबाद के मझोला थाने में फिलहाल संबंधित एंबुलेंस खड़ी है। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के साईं हॉस्पिटल के सामने मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी सूचना पर पुलिस एंबुलेंस को थाने ले आई। एंबुलेंस का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। एंबुलेंस के मानक क्या होते हैं एम्बुलेंस के संचालन के लिए तय मानकों का पालन करना अनिवार्य होता है। इसमें वाहन का वैध रजिस्ट्रेशन और परमिट, प्रशिक्षित ड्राइवर व पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी, ऑक्सीजन सिलेंडर का हमेशा भरा और चालू हालत में होना, स्ट्रेचर, फर्स्ट एड किट और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) उपकरण उपलब्ध होना शामिल है। साथ ही एम्बुलेंस 24×7 सेवा के लिए तैयार रहे और उसकी फिटनेस, ईंधन व तकनीकी स्थिति दुरुस्त होनी चाहिए। ऐसे मामलों में क्या कार्रवाई हो सकती है गंभीर मरीजों के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) सुविधा भी जरूरी मानी जाती है। इन मानकों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें IPC की धारा 304A (लापरवाही से मौत), 279/336/337/338 (जीवन को खतरे में डालना) के तहत केस दर्ज होना, एम्बुलेंस का परमिट निलंबित या रद्द होना, चालक व ऑपरेटर की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाना शामिल है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे:युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए; 10 km दूर तक दिखीं लपटें लखनऊ में बुधवार शाम साढ़े 5 बजे भीषण आग लग गई। विकासनगर इलाके में लगी इस आग से 30 से ज्यादा सिलेंडर फट गए। 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब 10 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी गईं। आग लगने के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सामान्य से ज्यादा हुआ पारा:तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े ने बढ़ाई परेशानी, 40 डिग्री पार करेगा तापमान
    Next Article
    लखनऊ में मामा पर भांजी से रेप का आरोप:नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चला; मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment