Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमएलसी ने सोमनाथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी:कासगंज से डीएसटीओ के नेतृत्व में जत्था सोमनाथ धाम रवाना

    13 hours ago

    1

    0

    कासगंज में रविवार को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ किया गया। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश की सांस्कृतिक धरोहर और सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के प्रति जन-जागरण करना है। मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने दर्शनार्थियों का अभिवादन करते हुए उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आध्यात्मिक स्वाभिमान और इतिहास को पुनर्जीवित करने का माध्यम है। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जयन्त कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय का यह प्रयास नागरिकों को अपनी जड़ों से जोड़ने और सोमनाथ के पुनरुद्धार की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक कदम है। कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे यात्रा का नेतृत्व डीएसटीओ संजीव वार्ष्णेय कर रहे हैं, जिन्होंने यात्रा की व्यवस्थाओं और इसके महत्व पर जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अवधेश भारद्वाज, सह समन्वयक अभिषेक पांडेय, लोकेश सिंह चौहान, उमेश कुमार, हरिभान सिंह, माधौ सिंह, जयकुमार और श्रेष्ठ यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर दर्शनार्थियों का जत्था सोमनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत:मुरादाबाद में शादी का समान ले जाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    वाराणसी में भीषण गर्मी में चलती कार में लगी आग:कैंटोमेंट एरिया में हुआ हादसा; कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment