Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में भीषण गर्मी में चलती कार में लगी आग:कैंटोमेंट एरिया में हुआ हादसा; कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

    14 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के कैंटोमेंट एरिया में फुलवरिया के पास फ्लाईओवर पर चलती कार में अचानक आग लग गई। सड़क पर ही कार का अगला हिस्सा जलने लगा। आग इतनी भयंकर थी कि ड्राइवर ने तत्काल कार सड़क पर रोक दी और उसमें सवार लोगों ने गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई। करीब 20 मिनट तक कार जलती रही। उधर से गुजर रहे सेना के दो जवानों ने व अन्य राहगीरों ने मिलकर आग बुझाने में सफल रहे। आग बुझने के बाद लोगों ने रंभा से बोनट खोला लेकिन आगे हिस्सा जल चुका था। गाड़ी संख्या 61 AW 7795 है। बताया जा रहा है कि हाथरस से लोग काशी आए हुए थे। लगातार गाड़ी चल रही थी और तेज धूप व गर्मी से इंजन गर्म होने की वजह से गाड़ी जलने लगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमएलसी ने सोमनाथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी:कासगंज से डीएसटीओ के नेतृत्व में जत्था सोमनाथ धाम रवाना
    Next Article
    कौशांबी में परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा:मंझनपुर, सराय अकिल सहित कई स्थानों पर हुए विविध कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment