Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमएसएमई समिट-एक्सपो का लखनऊ में आगाज:उपमुख्यमंत्री पाठक बोले- युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल रेनेसा में रविवार को एमएसएमई ओडीओपी-ओडीओसी समिट/एक्सपो का आगाज हो गया हैं । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने साफ कहा कि प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर में आए बदलाव ने युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योग अब सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पहचान बना रहे हैं। समारोह में उद्योग जगत के योगदान को सराहते हुए उद्योग संवाद के प्रमुख अमित गुप्ता के साथ मिलकर रितेश अग्रवाल, मनोज गोयल और रोहित महेश्वरी को ‘उद्यम रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।अमित गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में सबसे ज्यादा काम किया है। व्यापार बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी तेजी से पैदा होंगे उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने जिले तक सीमित न रहें, बल्कि बाहर निकलकर कारोबार को विस्तार दें। इससे व्यापार बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी तेजी से पैदा होंगे। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री के सामने तीन सूत्रीय मांग भी रखी, जिसमें राजधानी में संस्था के लिए कार्यालय आवंटन प्रमुख रहा। कार्यक्रम में मुकेश मेश्राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश संभावनाओं से भरा प्रदेश है, जहां पशुधन, मत्स्य और मुर्गी पालन जैसे क्षेत्रों में सरकार हर संभव सहयोग दे रही है। उन्होंने बताया कि विभाग ने व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है और जल्द ही ‘स्वर्ण दुग्ध महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा । उत्पाद को सरकारी प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं एमएसएमई-डीएफओ कानपुर के संयुक्त निदेशक बी.के. वर्मा ने बताया कि अब एमएसएमई रजिस्ट्रेशन पूरी तरह डिजिटल हो चुका है। व्यापारी आसानी से अपने उत्पाद को सरकारी प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं, जहां सरकार उनकी ब्रांडिंग और मार्केटिंग में भी मदद करती है। एक्सपो में चंदौली की जरी-जरदोजी, प्रतापगढ़ का आंवला मुरब्बा, लखनऊ की चिकनकारी, बांदा का सोहन हलवा और जौनपुर की इमरती जैसे उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। आगरा से आए व्यापारी दीपक ने बताया कि उनके यहां 35 तरह के पेठे उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 100 से 350 रुपये तक है और उनका ब्रांड करीब 100 साल पुराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नेचर क्लब का उद्घाटन:दस्तक युवा महोत्सव के 18वें वर्ष पर पर्यावरण संरक्षण की नई पहल
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के लिए मांगी गई Z+ सुरक्षा:वाराणसी मठ में शिष्यों संग वकीलों ने की बैठक, FIR में धारा बढ़ाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment