Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमपी के कई जिलों में 72 घंटे से बारिश जारी:महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बाढ़, यूपी के 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    15 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश से विदाई से पहले मानसून जमकर बरस रहा है। जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में 72 घंटे से तेज बारिश जारी है। जबलपुर में रविवार को बरगी डैम के 17 गेट खोल दिए गए। पिछले तीन दिनों से पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिले में 525 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। यूपी में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। आंधी-बारिश से प्रदेश में 2 दिन में 63 लोगों की मौत हो चुकी है। अलग-अलग जिलों में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। राज्य के 46 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बिहार में गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। इससे 17 जिलों के करीब 6 गांव टापू बन गए हैं, जबकि करीब 500 घर डूबे हैं। वहीं, सुपौल के 60 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। भारी बारिश से ओडिशा के 13 जिले प्रभावित हैं। गंजाम और कोरापुट में हालात खराब हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- जापान में किराए पर मिल रहा परिवार:अकेलापन दूर करने के लिए 13 बच्चे पैदा किए; जेन-Z की फेक रेजिग्नेशन पार्टी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:पश्चिम बंगाल- बीरभूम में बीजेपी बूथ प्रेसिडेंट की गोली मारकर हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment