Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एम्पियर मैग्नस नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, कीमत ₹86,999:फुल चार्ज पर 118km की रेंज और 65kmph की टॉप स्पीड; बजाज चेतक और एथर रिज्टा से मुकाबला

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने भारत में अपना अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर एम्पियर मैग्नस नियो लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नए मॉडल में बड़े बदलाव करने के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर ई-स्कूटर 118km की रेंज देगा और इसकी टॉप स्पीड 65kmph है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 86,999 रुपए रखी गई है। भारत में इसका मुकाबला बजाज चेतक और एथर रिज्टा से रहेगा। डिजाइन और कंफर्ट: लंबी राइड के लिए आरामदायक सीट कंपनी ने मैग्नस नियो के एर्गोनॉमिक्स में कुछ जरूरी सुधार किए हैं ताकि राइडर को थकान कम हो। परफॉर्मेंस: सिंगल चार्ज पर मिलेगी 118km की रेंज एम्पियर मैग्नस नियो में परफॉर्मेंस के लिए 2.3kWh का LFP (लिथियम फेरस फास्फेट) बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर इंडियन ड्राइविंग साइकिल (IDC) के तहत 118 किमी की रेंज देता है। हालांकि, इको मोड में इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 85-90 किमी के करीब है। स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। ऑफ-बोर्ड चार्जर की मदद से इसे 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है। हार्डवेयर और फीचर्स: 22 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मैग्नस नियो में बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स का अच्छा तालमेल देखने को मिलता है। एम्पीयर ने इसके व्हील और मोटर कॉन्फिगरेशन में भी सुधार किया है, जिससे अब राइडर को स्मूथ एक्सीलरेशन और बेहतर स्टेबिलिटी मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lukkhe: राशि खन्ना ने शेयर किए ‘लुक्खे’ के BTS फोटोज, टखने पर बंधे हथियार ने खींचा ध्यान
    Next Article
    चावुंडी दैव कौन हैं, कांतारा विवाद में माफी मांगने क्यों मैसूर जाएंगे रणवीर सिंह?

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment