Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनएचएम संविदा कर्मियों ने विधायक को ज्ञापन दिया:9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित किया

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई है। महोबा में संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक नौ सूत्रीय ज्ञापन सदर विधायक राकेश गोस्वामी को सौंपा। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, गृह जनपद में स्थानांतरण और मध्य प्रदेश की तर्ज पर पारदर्शी वेतन नीति लागू करना शामिल है। प्रदेश के करीब एक लाख संविदा और आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी अपनी अनदेखी से आहत होकर एकजुट हो रहे हैं। महोबा जनपद में जिला अध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपनी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कोविड काल से लेकर नियमित टीकाकरण तक अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं, लेकिन आज भी वे वेतन विसंगति और सेवा असुरक्षा जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में कुल नौ प्रमुख मांगों को रेखांकित किया गया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण मांग पोर्टल की तकनीकी बाधाओं को दूर कर हर माह की 3 तारीख तक वेतन सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य बजट को कुल बजट का 9 से 10 प्रतिशत तक बढ़ाना है। संघ ने यह भी मांग की है कि उत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा की तर्ज पर राज्य आधारित स्थायी स्वास्थ्य ढांचा विकसित किया जाए। इसके अतिरिक्त, 10 वर्ष से अधिक सेवा दे चुके अनुभवी कर्मियों के लिए विशेष समायोजन नीति बनाने और वार्षिक एग्रीमेंट की प्रथा को समाप्त कर दीर्घकालीन संविदा प्रणाली लागू करने की बात कही गई है। अन्य मांगों में गृह जनपद से दूर कार्यरत कर्मियों के लिए स्थानांतरण नीति और ईपीएफ व ग्रेच्युटी जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभों को भी पुरजोर तरीके से उठाने की बात शामिल है। सदर विधायक राकेश गोस्वामी को ज्ञापन सौंपते समय मनोज कुमार लाल, मोहम्मद अंसार और डॉ. अभिषेक सिंह समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और सम्मानित कार्य वातावरण प्राप्त करना है। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की मांगे मुझे जायज लगी है। समस्याओं को लेकर जो ज्ञापन मुझे मिला है वो मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में बाघ ने किसान को खाया:गन्ने के खेत से मिला अधखाया शव, खेत की रखवाली करने गए थे
    Next Article
    गोरखपुर में गैस गोदाम पर 700 मीटर लंबी कतार:मछलीगांव में उपभोक्ताओं की भारी भीड़, घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment