Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग भतीजा ताऊ की हत्या में सुधार गृह भेजा:पेंशन विवाद में हुई थी हत्या, पिता फरार, मां-बड़ा भाई जेल में

    2 hours ago

    1

    0

    संभल पुलिस ने ताऊ की हत्या के मामले में एक नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर किशोर सुधार गृह भेज दिया है। यह घटना संभल जिले के ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के राजी खेड़ा गांव में हुई थी। इस मामले में नाबालिग का पिता मुख्य आरोपी है, जो अभी फरार है, जबकि उसकी मां और बड़ा भाई पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। यह हत्या 2 मार्च को हुई थी, जिसमें 56 वर्षीय संजीव कुमार त्यागी को गोली मारी गई थी। आरोप है कि संजीव के छोटे भाई बृजकिशोर ने मां की पेंशन में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद बृजकिशोर अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ फरार हो गया था। मृतक के सबसे छोटे भाई नवीन की शिकायत पर पुलिस ने बृजकिशोर, उसकी पत्नी सपना और बेटों अर्पित व छोटू उर्फ आरव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 3 मार्च को बृजकिशोर की पत्नी सपना और बड़े बेटे अर्पित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस ने नाबालिग बेटे छोटू उर्फ आरव को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद किशोर सुधार केंद्र भेजा गया है। थाना प्रभारी लवनीश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी बृजकिशोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हत्या का मुख्य कारण मां ओमवती देवी को मिल रही पेंशन में हिस्सेदारी का विवाद है। मृतक संजीव कुमार के अध्यापक पिता की मृत्यु 2006 में हुई थी। तब से मां को 20,000 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है। बृजकिशोर पिछले 20 सालों की पेंशन का हिसाब मांग रहा था और उसमें अपना हिस्सा चाहता था। हत्या से ठीक एक दिन पहले, रिश्तेदारों के यहां एक पंचायत हुई थी। इसमें मां ने बृजकिशोर के साथ रहने और उसे पेंशन में हिस्सा देने से साफ इनकार कर दिया था। इसी विवाद के बाद यह वारदात हुई। आपको बता दें कि तीनों भाइयों के पास 35-35 बीघा भूमि है, मृतक संजीव और हत्यारा बृजकिशोर खेती करते हैं, जबकि सबसे छोटा भाई नवीन खेती के साथ एलआईसी का एजेंट भी है। मृतक का बेटा योशित गुड़गांव में प्रोजेक्ट मैनेजर है, एक बेटी की शादी हो चुकी है। भाई नवीन को आने बताया कि खाली पड़े प्लॉट में अपने पशु खोलने के लिए जाते समय मेरे बड़े भाई बृजकिशोर ने सबसे बड़े भाई संजीव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अपने भाई के डर की वजह से वह अमरोहा के कस्बा हसनपुर में रहता है घटना की जानकारी मिलने के बाद वह गांव आया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में चार इंस्पेक्टर, दो दरोगाओं का तबादला:एसएसपी ने जारी की सूची, बदले गए प्रभार
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज में 139 गत्ता दवा आपूर्ति विवाद गहराया:फार्मासिस्ट ने लगाया दबाव में खंडन लिखवाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment