Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनगिडी के सिर में चोट लगी:मैच रूका; दिल्ली ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 264 बनाया

    16 hours ago

    1

    0

    दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के 35वें मैच पंजाब किंग्स को 265 रन का टारगेट दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर 2 विकेट पर 264 रन बनाए। यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। पंजाब ने 2 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर हैं। दिल्ली के केएल राहुल ने नाबाद शतक लगाया। उन्होंने 152 रन बनाए। यह IPL में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था। उन्होंने पिछले सीजन पंजाब के खिलाफ 141 रन की पारी खेली थी। दिल्ली की ओर से नीतीश राणा ने 91 रन बनाए। राहुल और राणा के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी हुई। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर्स: विप्रज निगम, आकिब नबी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख। इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहल वढेरा, सुयांश शेडगे, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर मैच का स्कोरकार्ड…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा महिला नेताओं का प्रदर्शन:रामपुर में सपा-कांग्रेस का पुतला फूंका, महिला विरोधी होने के आरोप लगाए
    Next Article
    दक्षिण 24 परगना में भीषण आग, 16 बीघा झुग्गी बस्ती खाक, रेल सेवा पर भी पड़ा असर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment