Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा महिला नेताओं का प्रदर्शन:रामपुर में सपा-कांग्रेस का पुतला फूंका, महिला विरोधी होने के आरोप लगाए

    5 hours ago

    1

    0

    महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बिल पारित न होने से नाराज भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे-9 पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन मिल्क-शाहबाद क्षेत्र की विधायक राजबाला सिंह के नेतृत्व में हुआ। जिले भर की भाजपा महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुईं। सभी ने एकजुट होकर सपा और कांग्रेस का पुतला दहन किया और इन दलों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस महिलाओं के हितों के खिलाफ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी इन दलों ने बाधा डालने का काम किया है, जिससे महिलाओं में नाराजगी है। महिला कार्यकर्ताओं ने सपा के एक पूर्व नेता द्वारा महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच रखने वाले लोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकते। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसका विरोध करने वालों को जनता जवाब देगी और यह विरोध अब पूरे देश में तेज होगा। भाजपा की महिलाएं गांव-गांव जाकर इस मुद्दे को उठाएंगी। हाईवे पर हुए इस प्रदर्शन से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रस्तोगी बुकमार्ट पर जीएसटी और शिक्षा विभाग का छापा:कोर्स कमीशनखोरी और टैक्स चोरी का आरोप, संदिग्ध लेन-देन और रिकॉर्ड में अंतर मिला
    Next Article
    एनगिडी के सिर में चोट लगी:मैच रूका; दिल्ली ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 264 बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment