Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनकाउंटर में घायल बोला- मुझे बदमाशों का देवता बनना है:मगर, योगी से डर लगता है; मुजफ्फरनगर में कारोबारी को मारने आया था

    11 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में व्यापारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा, जबकि उसके साथी को भागते समय दबोच लिया। घायल बदमाश को जब अस्पताल लाया गया तो उसने बड़े रौब में अपना नाम प्रताप चौधरी उर्फ ‘बदमाशों का देवता’ बताया। उसने कहा- मुझे बदमाश नहीं बनना है, बदमाशों का देवता बनना है। मैं अपने ऊपर शायरी भी लिखता हूं। मगर हां…योगी सरकार से डर लगता है। दोनों बदमाशों ने जेल में बंद कैदी से दवा व्यापारी की हत्या करने के लिए 20 लाख रुपये में सौदा किया था। इसके बाद कुख्यात अनिल दुजाना गैंग का बदमाश बनकर दवा व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। शुक्रवार को व्यापारी की हत्या के इरादे से बदमाश शहर में पहुंचे थे। तभी इनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… रंगदारी न मिलने पर हत्या करने की धमकी दी थी एसपी सिटी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया- पटेलनगर निवासी राजीव जैन दवा के थोक व्यापारी हैं। बुधवार को उन्हें बदमाशों ने फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। राजीव जैन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने केस दर्ज किया। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा और सिविल लाइन थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली। उनकी तलाश में मुखबिरों और सर्विलांस टीम को एक्टिव कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर पुलिस को इनपुट मिला कि रंगदारी मांगने वाले आरोपी बामनहेड़ी के आसपास मौजूद हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। दो युवकों को घेरने की कोशिश की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने और सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें हुसैनपुर, थाना रामराज निवासी प्रताप चौधरी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। वहीं, उसका साथी बागपत के बालेनी निवासी रवि को पीछाकर कर पकड़ लिया गया। बीच बाजार व्यापारी को मारने वाले बदमाश पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम प्रताप चौधरी उर्फ 'बदमाशों का देवता' बताया। उसने बताया वह अपने साथी रवि उर्फ शूटर के साथ मिलकर लोगों की हत्या की सुपारी लेता है। उसने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात अतुल कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने राजीव जैन की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। आरोपियों का आज जिला परिषद मार्केट में राजीव जैन को मारने का प्लान था। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया:डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद गुरुवार को होश आया है। वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में सलीम वास्तिक बेड पर दिख रहे हैं। ऑक्सीजन लगी है। गले पर टांके लगे हैं। डॉक्टर कहते हैं- सलीम…। वो (सलीम) आंख खोलकर देखते हैं। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    जब हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड से गौतम गंभीर को मिलवाया...VIDEO
    Next Article
    राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने LDA बनाएगा पार्क व्यू अपार्टमेंट्स:364 प्रीमियम फ्लैट होंगे, कल से पोर्टल पर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment