Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने LDA बनाएगा पार्क व्यू अपार्टमेंट्स:364 प्रीमियम फ्लैट होंगे, कल से पोर्टल पर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) बसंत कुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘पार्क व्यू अपार्टमेंट्स’ विकसित करेगा। इस प्रोजेक्ट में 154 और 195 वर्गमीटर के कुल 364 फ्लैट बनाए जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। LDA के अनुसार, फ्लैटों के लिए पंजीकरण 7 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इच्छुक लोग सिर्फ एलडीए के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य का 5 प्रतिशत शुल्क जमा करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह शुल्क 2.5 प्रतिशत रखा गया है। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के जरिए किया जाएगा। प्राइम लोकेशन पर होगा प्रोजेक्ट एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पार्क व्यू अपार्टमेंट्स की लोकेशन काफी प्राइम होगी। यह प्रोजेक्ट पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाके के पास विकसित किया जाएगा, जहां आवासीय जमीन मिलना मुश्किल है। अपार्टमेंट से ग्रीन कॉरिडोर, आईआईएम रोड, दुबग्गा रोड और चौक जैसे प्रमुख क्षेत्रों तक आसानी से पहुंच होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को शुरू करने से पहले ऑनलाइन डिमांड सर्वे कराया गया था, जिसमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे मंजूरी दी गई। 4 टावर में बनेंगे 364 फ्लैट करीब 13,350 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस अपार्टमेंट में कुल चार टावर बनाए जाएंगे। टावर ए और बी में 16-16 मंजिल, टावर सी में 20 मंजिल और टावर डी में 17 मंजिल होंगी। इसमें 3 बीएचके और 3 बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के फ्लैट बनाए जाएंगे। करीब 154 वर्गमीटर के 3 बीएचके फ्लैट की शुरुआती कीमत लगभग 75 लाख रुपए होगी, जबकि 195 वर्गमीटर के 3 बीएचके प्लस सर्वेंट फ्लैट की कीमत करीब 95 लाख रुपए से शुरू होगी। सोसाइटी में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं एलडीए के विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि सोसाइटी में स्विमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले एरिया, पावर बैकअप और 455 से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा अपार्टमेंट से राष्ट्र प्रेरणा स्थल का सीधा दृश्य भी दिखाई देगा। परिसर में लोगों की जरूरतों को देखते हुए कॉमर्शियल दुकानों का भी निर्माण किया जाएगा। 3 साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य एलडीए ने इस प्रोजेक्ट का निर्माण तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जबकि आवंटियों को पांच साल के भीतर फ्लैट का कब्जा देने की योजना है। आवंटन के बाद आवेदकों को 36 महीने की किश्तों में पूरी रकम जमा करनी होगी। वहीं, 45 से 90 दिन में पूरी राशि जमा करने पर 4 से 6 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनकाउंटर में घायल बोला- मुझे बदमाशों का देवता बनना है:मगर, योगी से डर लगता है; मुजफ्फरनगर में कारोबारी को मारने आया था
    Next Article
    कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल की अफवाह, पंपों पर लगी कतारें:प्रशासन ने कहा- तेल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment