Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    EPS-95 पेंशनर्स 9 मार्च से दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन:न्यूनतम पेंशन सहित चार सूत्री मांगों को लेकर 'करो या मरो' आंदोलन

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में राष्ट्रीय संघर्ष समिति EPS-95 की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को आलमबाग बस स्टेशन के प्रथम तल पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एपी सिंह ने की। इसमें लखनऊ मंडल के विभिन्न जिलों के पेंशनरों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में बताया गया कि 9 मार्च 2026 से दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीन दिवसीय प्रदर्शन-अनशन किया जाएगा। यह आंदोलन संगठन के राष्ट्रीय कमांडर अशोक राउत के नेतृत्व में होगा। इसमें पेंशनरों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर 'करो या मरो' के नारों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। वंचित लोगों को ₹5000 मासिक पेंशन शामिल है पेंशनरों की मुख्य मांगों में महंगाई भत्ते के साथ न्यूनतम ₹7500 मासिक पेंशन, पति-पत्नी को चिकित्सा सुविधा, 4 नवंबर 2022 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उच्च पेंशन लागू करना और EPS-95 योजना से वंचित लोगों को ₹5000 मासिक पेंशन शामिल हैं। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से संगठन आंदोलन, अनशन, रास्ता रोको और जंतर-मंतर पर कई प्रदर्शन कर चुका है। साथ ही प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और गृह मंत्री से भी मुलाकात की गई, लेकिन अब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे पेंशनरों में नाराजगी बढ़ रही है। ये लोग शामिल हुए बैठक में लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर और हरदोई के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने का संकल्प लिया।इस दौरान के.एस. तिवारी, राजीव भटनागर, गिरीश चंद्र मिश्रा, सुरेन्द्र शुक्ला, राजशेखर नागर, आर.एन. द्विवेदी, सुभाष चौबे, उमाकांत सिंह विशेन, राकेश द्विवेदी, गिरजाशंकर त्रिपाठी, अशोक वाजपेयी, एस.पी. पांडेय सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और सरकार से जल्द समाधान की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में पिता के सामने चालक ने बेटे को रौंदा:सड़क पार कर रहा था आठ साल का बच्चा, सिर से उतरा गाड़ी का पहिया
    Next Article
    मिताली राज बनीं सनातन महापरिषद खेल प्रकोष्ठ संरक्षक:लखनऊ में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment