Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में पिता के सामने चालक ने बेटे को रौंदा:सड़क पार कर रहा था आठ साल का बच्चा, सिर से उतरा गाड़ी का पहिया

    8 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना अंतर्गत सींगेमई रोड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। यह दुर्घटना तेज रफ्तार बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण हुई है। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपित चालक को चोरों तरफ से घेर लिया, लेकिन वह गाड़ी छोड़ कर सभी को चकमा देकर वहां से बच निकला। हालांकि, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम में भेज आरोपित चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं, इस दुर्घटना ने क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया। देखें हादसे से जुड़ी 03 तस्वीरें… सड़क पार कर रहा था बच्चा थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के नवादा निवासी धनंजय मांझी ईंट भट्‌टे पर मजदूरी करते हैं और वही झोपड़ी बनाकर सपरिवार रहते हैं। पिता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 02:30 बजे बेटा रंजीत (08) ईंट भट्‌टे के समीप एक सड़क पार कर रहा था। इसी बीच एक सफेद रंग की बोलरे कार ने बेटे को कुचल दिया। उन्होंने बताया बोलेरो का पहिया बेटे के सिर से उतर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बढ़ाई गाड़ी की रफ्तार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सकरे मार्ग पर भी गाड़ी की रफ्तार कम से कम 60 के पार थी। बच्चे को कुचलने के बाद चालक ने ब्रेक लगाने के बजाए स्पीड बढ़ा दी। हालांकि, चालक ने घटनास्थल से भागने की पूरी कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए चालक को घेरकर पकड़ लिया मगर कुछ ही दूरी पर चालक सभी को गच्चा देकर वहां से बच निकला। चालक की लापरवाही से गई बच्चे की जान भट्टा स्वामी टुनटुन ने बताया कि इस सड़क पर वाहन अक्सर तेज रफ्तार में चलते हैं और इससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि चालक ने वाहन इतनी तेज गति से चलाया कि मासूम को बचने का कोई मौका नहीं मिला। उनकी माने तो यह हादसा पूरी तरह से चालक की लापरवाही का परिणाम था। पुलिस ने जब्त की बोलेरो प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है। वहीं, पिता के बयान दर्ज बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्चे की अचानक मौत से परिजन गहरे शोक में हैं। फिलहाल, गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस आरोपित चालक की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डकैती मामले में अखिलेश दुबे की जमानत मंजूर:कानपुर में होटल संचालिका प्रज्ञा त्रिवेदी ने दर्ज कराई थी FIR, फिलहाल जेल में ही रहेंगे
    Next Article
    EPS-95 पेंशनर्स 9 मार्च से दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन:न्यूनतम पेंशन सहित चार सूत्री मांगों को लेकर 'करो या मरो' आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment