Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसआईआर प्रक्रिया: सपा ने भाजपा पर लगाया गड़बड़ी का आरोप:चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन, कहा फार्म 7 के जरिए लोगों का नाम कटवाना चाहती है भाजपा

    4 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फार्म 7 के जरिए बड़े पैमाने पर पीडीए के लोगों के नाम काटने का आरोप लगाया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने इसे लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में प्रदेश भर में मतदाता सूची के एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया गया है। सपा का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं, पीडीए जिसमें खासकर मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से कटवाने की कोशिश कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश के सभी जनपदों में जमा किए गए सभी फॉर्म-7 को तत्काल निरस्त किया जाए। फर्जी या मिथ्या आधार पर फॉर्म-7 जमा करने वाले आवेदकों के खिलाफ प्रतिनिधित्व ऑफ द पीपल एक्ट (आरपी एक्ट) की धारा 31 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। बल्क में फॉर्म-7 जमा करने वालों और फर्जी हस्ताक्षर करने वालों की जांच हो। एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि कई मामलों में फॉर्म-7 प्रिंटेड हैं, बल्क में जमा किए जा रहे हैं, और फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल हो रहा है। कुछ बीएलओ पर भी पक्षपात का आरोप लगा है। ज्ञापन सौंपने वालों में के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और राधेश्याम सिंह शामिल थे, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई की मांग की। कहां क्या शिकायत कन्नौज (तिर्वा विधानसभा): पोलिंग बूथ 298 पर 100 से अधिक महिलाओं को नो-मैपिंग और लॉजिकल एरर की नोटिस दी गई, जबकि उन्होंने गणना प्रपत्र में 2003 का विवरण जमा कर दिया था। अनावश्यक परेशान करने का आरोप। इटावा (जसवंतनगर, इटावा सदर, भरथना): हजारों फॉर्म-7 में मतदाता का नाम और ईपिक नंबर प्रिंट कर मुस्लिम और पीडीए मतदाताओं को टारगेट किया जा रहा है। बस्ती (बस्ती सदर): बूथ 305 पर विशिष्ट मतदाताओं (जैसे धीरेंद्र, सुमन, गीता आदि) के नाम दर्ज होने के बावजूद फॉर्म-7 जमा किए गए, जबकि वे जीवित हैं और स्थानीय निवासी हैं। प्रयागराज (शहर पश्चिमी और करछना): बूथ 172 पर 42 फॉर्म-7 बरामद, जो निर्वाचन अधिकारियों द्वारा बंडल में दिए गए थे। कई बूथों पर बल्क फॉर्म-7 मिले, मुस्लिम और पीडीए मतदाताओं को निशाना बनाया गया। मेरठ (दक्षिण): बूथ 206-210 पर भाजपा नेताओं (नीरज, राजकुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता) द्वारा बल्क फॉर्म-7 जमा कर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में साजिश। मिर्जापुर (मंझवां): बूथ 432-435, 347 आदि पर 40 से 373 फॉर्म-7 जमा। कई आवेदकों (दीपक कुमार गौड़, सुमित कुमार उपाध्याय, विजय शंकर) ने लिखित बयान दिया कि उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। आगरा (दक्षिण): सभी बूथों पर बल्क फॉर्म-7 जमा, प्रिंटेड डिटेल्स के साथ सपा समर्थकों को टारगेट। गोरखपुर (सदर): बूथ 400 पर भाजपा कार्यकर्ता अमित वर्मा उर्फ गौरव वर्मा द्वारा ऑनलाइन फॉर्म-7 सबमिट। देवरिया (रामपुर कारखाना): बूथ 39 पर 122 फॉर्म-7, सभी मुस्लिम मतदाताओं के। भाजपा मंडल महामंत्री सत्यम मिश्रा और अटल मिश्रा पर आरोप। बुलंदशहर (बुलंदशहर और सिकंदराबाद): लॉजिकल एरर में मुस्लिम मतदाताओं को शामिल किया गया, बूथ 3 पर 185 नोटिस। बूथ 38-40 पर फॉर्म-7 बरामद।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब्बास अंसारी बोले- आगे कब बोल पाऊंगा, पता नहीं:विधानसभा में पहली बार बोलने का मौका मिला; सपा विधायक से खन्ना बोले- मंत्रीजी से कुश्ती लड़ लो
    Next Article
    प्यार में फंसाकर स्पा लाते...नशा देकर गंदा काम कराते:लखनऊ में जमाल ‘राहुल’ बन सेक्स रैकेट चला रहा; लड़कियां बोलीं- हमारे अश्लील वीडियो बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment