Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्यार में फंसाकर स्पा लाते...नशा देकर गंदा काम कराते:लखनऊ में जमाल ‘राहुल’ बन सेक्स रैकेट चला रहा; लड़कियां बोलीं- हमारे अश्लील वीडियो बनाए

    9 hours ago

    1

    0

    अवैध धर्मांतरण का आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा भले ही जेल में हो, लेकिन उसके चेले अब भी एक्टिव हैं। इन्हीं में से एक चेला राजधानी लखनऊ में स्पा सेंटर और गर्ल कैफे चला रहा। वह यूपी के जिलों से लेकर दिल्ली तक की लड़कियों को काम दिलाने और दोस्ती का झांसा देकर यहां लाता है। अपने कैफे में लड़कियों को नशीला पदार्थ पिला देता है। फिर नशे में होने पर अश्लील वीडियो बना लेता है। इन्हीं वीडियो के जरिए वह लड़कियों को ब्लैकमेल करता है। लड़कियों को 'सर्विस' के नाम पर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देता है। इस धंधे में लगातार बने रहने को मजबूर करता है। बुधवार (11 फरवरी) को इन्हीं में से एक लड़की हिम्मत करके थाने पहुंच गई। इसके बाद एक-एक कर कई लड़कियां थाने पहुंचीं। फिर हिंदूवादी नेता और समाजसेवी भी थाने पहुंचे, तब मामले का खुलासा हुआ। इस सूचना के बाद दैनिक भास्कर मौके पर पहुंचा। लड़कियों की आपबीती सुनी, उन्हें बचाने वाली NGO संचालिका से बात की। उस प्रत्यक्षदर्शी से भी बात की, जिसने कैफे और स्पा सेंटर के अंदर दीवार पर छांगुर बाबा की तस्वीर देखी। लड़कियों ने बताया कि स्पा संचालक ‘स्क्रीनशॉट डाला है, माल भेज दो’ जैसे कोडवर्ड में बात करता है। कैफे-कम-स्पा सेंटर की 2 तस्वीरें… पढ़िए लड़कियों ने जो कुछ बताया… पार्ट टाइम जॉब के लिए कैफे में काम दिलाया अमेठी की रहने वाली एक लड़की बताती है- मैं यूपी पुलिस की तैयारी करने लखनऊ आई थी। पार्ट टाइम जॉब की तलाश में थी। इसी दौरान मेरी मुलाकात राहुल और कमर हयात इदरीसी नाम के युवकों से हुई। दोनों ने मुझे ब्राउन गर्ल कैफे में काम दिलाया। इस दौरान राहुल से मेरी नजदीकियां बढ़ गईं। राहुल मुझे अपने कमरे पर बुलाता था। एक दिन उसने मुझे बीयर पिलाई। फिर नशे की हालत में मेरा आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझे ब्लैकमेल करने लगा। नशीला पदार्थ पिलाकर न्यूड वीडियो बनाए दिल्ली की रहने वाली लड़की बताती है- 4 साल पहले मैं नाबालिग थी। लेकिन, घर में पैसों की दिक्कत के चलते मैं नौकरी ढूंढ रही थी। इंटरनेट पर भी नौकरी की तलाश कर रही थी। वहीं से मेरा राहुल से संपर्क हुआ। राहुल मुझे दिल्ली से अजमेर ले गया। फिर वहां से लखनऊ लेकर आया। लखनऊ में उसने मुझे अलग-अलग जगह पर रखा। इसके दो-तीन दिन बाद मुझे स्पा सेंटर में काम दिलवा दिया। कहने लगा कि यहां केवल कॉलिंग और एंट्री करनी है। काम शुरू करने के बाद मुझे पता चला कि यहां पर देह व्यापार होता है। इसी बीच राहुल ने एक दिन कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे पिला दिया। जब मुझे नशा हो गया, तो राहुल ने मेरा न्यूड वीडियो बनाकर रख लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मुझसे भी गलत काम करवाने लगा। अब पढ़िए लड़कियों को बचाने वाली महिला की बात… बच्चियां पढ़ने-नौकरी करने आईं, घरवालों से संपर्क टूटा रिशा तुफैल नाम की महिला इस तरह फंस चुकी लड़कियों को बाहर निकालती हैं। वह इसके लिए NGO चलाती हैं। रिशा हमें ब्राउन गर्ल कैफे के बाहर मिलीं। रिशा तुफैल ने बताया- हम 4 दिन से थाने के चक्कर लगा रहे हैं। 3 महीने पहले दो-तीन लड़कियों के घरवालों ने बताया था कि उनकी बेटियां पढ़ने गई थीं। लेकिन, उनका मोबाइल स्विच ऑफ रहता है। कभी फोन नहीं उठातीं, बात नहीं करतीं। घरवालों की शिकायत पर हम उनकी बताई हुई जगह ‘ब्राउन गर्ल कैफे’ पहुंचे। अंदर बैठकर महौल समझा। पता चला कि वहां कोडवर्ड में काम होता है। जैसे लड़कियों की फोटो भेजकर बोलते हैं- स्क्रीनशॉट डाला है, माल भेज दो। लड़की के बाद लड़का अंदर घुसा, अश्लीलता कर चला गया रिशा तुफैल ने बताया- इसी बीच एक लड़की कैफे के अंदर आई। वह फ्लाइट से आई थी, क्योंकि उसके बैग पर स्टीकर लगा था। इसके बाद एक लड़का आया। कैफे से अंदर ही लड़के ने लड़की के साथ काफी अश्लीलता की। फिर दोनों वहां से निकलने लगे। इसी बीच उन्हें दो और लड़कियों ने जॉइन किया। फिर चारों एक साथ वहां से निकल गए। रिशा तुफैल ने बताया- मैं 2 लड़कियों को थाने लेकर पहुंची। इनकी ही निशानदेही पर पुलिस स्पा सेंटर और ब्राउन गर्ल कैफे में छापा मारने पहुंची। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों को यह बात पता चल गई थी। इसलिए वो कैफे में ताला लगाकर भाग गए। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है। खुद को हिंदू बताकर महिलाओं को फंसाता है कमरू रिशा ने कैफे संचालक के बारे में भी बताया। कहा- सभी लड़के-लड़कियों के वहां से जाने के बाद हमने संचालक (राहुल नाम के लड़के) के बारे में पता किया। पता चला कि वह उसका असली नाम कमरू जमाल है। उसकी कई तस्वीरें शिवभक्त के चोले में हैं। वह लड़कियों को शिव मंदिरों के पास वाली सेल्फी दिखाता है। खुद को हिंदू बताकर फंसा लेता है। वह बिहार, दिल्ली, झारखंड और अन्य जगहों से लाकर लड़कियों से गंदे काम करवाता है। उसके साथ का लड़का कमर हयात इदरीसी भी लड़कियों को नशे की हालत में करके उनके साथ गलत काम करता है। दोनों लड़कियों के वीडियो बनाकर उनके घरवालों को भेजने की धमकी देते हैं। इनके स्पा सेंटर में छांगुर बाबा की तस्वीर भी लगी है। ये सब छांगुर के भक्त (चेले) हैं। --------------------------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ के ब्राउन गर्ल कैफे में देह व्यापार, पीड़िताएं बोलीं- अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में कैफे की आड़ में स्पा सेंटर और देह व्यापार का धंधा चल रहा था। बुधवार को कई युवतियां थाने पहुंची तो सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पीड़िताओं ने कहा- कैफे संचालक जरूरतमंद लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर फंसाता है। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर सेक्स का धंधा कराता है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसआईआर प्रक्रिया: सपा ने भाजपा पर लगाया गड़बड़ी का आरोप:चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन, कहा फार्म 7 के जरिए लोगों का नाम कटवाना चाहती है भाजपा
    Next Article
    सीतापुर में सड़क हादसे में किसान की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बाइक चालक भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment