Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसआर ग्लोबल स्कूल के हार्दिक गुप्ता ने 98% अंक पाए:लखनऊ के स्कूल ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के एस.आर. ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के छात्रों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ ऊंचे अंक हासिल किए, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया। इस साल स्कूल के मेधावी छात्र हार्दिक गुप्ता ने 98% अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं विराट प्रताप सिंह 97.4% के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दोनों छात्रों की सफलता से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। अन्य टॉप परफॉर्मर्स में शौर्य सिंह (96.8%), प्रशस्ति सिंह (96.6%), कृष्णा, पुष्पेंद्र मौर्या और अभिजीत सिंह (95.4%) शामिल हैं। इसके अलावा हर्षिता साहू और किंजैल (94.8%), जबकि जाह्नवी मौर्या और गौतम (94.6%) ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। 150 से ज्यादा छात्रों ने 90% से अधिक अंक मिला खास बात यह रही कि 150 से ज्यादा छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह स्कूल की बेहतर पढ़ाई और सकारात्मक माहौल का नतीजा माना जा रहा है।अपनी सफलता का श्रेय छात्रों ने स्कूल के चेयरमैन पवन सिंह चौहान को दिया। उनका कहना है कि स्कूल में शुरू से ही बेहतरीन मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलने से यह उपलब्धि हासिल हो सकी। शिक्षकों के सहयोग और लगातार प्रेरणा ने भी बड़ी भूमिका निभाई। यह सफलता सभी का सामूहिक प्रयासों का परिणाम इस मौके पर चेयरमैन और सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने सीबीएसई की नई व्यवस्था—कक्षा 10 में दूसरी बोर्ड परीक्षा के विकल्प—को छात्रों के लिए फायदेमंद बताया। वहीं, एस.आर. ग्रुप के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने भी छात्रों के परिश्रम और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि भविष्य में भी छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देकर उत्कृष्टता की ओर आगे बढ़ाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन:छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई, जागरूकता रैली निकाली
    Next Article
    ''ट्रैफिक दरोगा ने शादी नहीं की तो जान दे दूंगी'':गोरखपुर में टॉवर पर चढ़ी गाजीपुर की युवती, BF पर धोखा देने के लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment