Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ''ट्रैफिक दरोगा ने शादी नहीं की तो जान दे दूंगी'':गोरखपुर में टॉवर पर चढ़ी गाजीपुर की युवती, BF पर धोखा देने के लगाया आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में ट्रैफिक विभाग के दरोगा से शादी कराने की जिद में एक युवती मोबाईल के टॉवर चढ़ गई और करीब चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। गुरुवार को मॉर्निंग ड्यूटी पर निकले एक सिपाही की नजर उस पर पड़ी। जिसके बाद उसने अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवती गाजीपुर की रहने वाली है। उसका आरोप है कि गोरखपुर में तैनात एक दरोगा ने उसे शादी का झांसा दिया। बाद में इंकार करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को नीचे उतारने प्रयास किया लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। अंत में संबंधित दरोगा को बुलाया गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद समझा कर उसे नीचे उतारा और थाने लेकर गई। मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक युवती गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।बुधवार को वह दरोगा से मिलने गोरखपुर आई थी। लेकिन वह मिलने से मना कर दिया। गुरुवार की भोर करीब तीन से चार बजे के बीच वह गोरखनाथ क्षेत्र में एक टेलीफोन टावर पर चढ़ गई और शादी की मांग को लेकर हंगामा करने लगी सुबह करीब चार बजे ड्यूटी पर मौजूद एक सिपाही की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और मौके पर अफसर पहुंच गए। उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। टॉवर पर से ही जोर- जोर से चिल्ला कर बोलने लगी। उसने मुझसे शादी का वादा किया और फिर अब मुकर गया है। अगर शादी नहीं करता है तो टॉवर से कूद कर जान दे दूंगी। गाजीपुर में कराया था FIR युवती का आरोप है कि गोरखपुर में तैनात यातायात पुलिस के दारोगा का दरोगा कई वर्षों से रिश्ते में था और उसे शादी का झांसा दिया था, लेकिन बाद में मुकर गया। इस मामले में युवती ने 21 मई 2025 को गाजीपुर के नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। ट्रैफिक इंस्पेक्टर बोला- शादी का दबाव बनाती है साथ ही उसने धमकी दिए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। घटना की सूचना पर संबंधित दारोगा को मौके पर बुलाया गया। उसने शादी से साफ इनकार करते हुए बताया कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसे उच्च न्यायालय से स्टे मिला हुआ है और युवती उस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। करीब चार घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद अधिकारियों ने बातचीत कर युवती को सुबह करीब आठ बजे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे गोरखनाथ थाने लाया गया। गोरखनाथ थाना के सीओ रवि कुमार ने बताया कि गाजीपुर पुलिस को सूचना दे गई है। युवती को सुरक्षित नीचे उतारा लिया गया है। दोनों ने पूछताछ की जा रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसआर ग्लोबल स्कूल के हार्दिक गुप्ता ने 98% अंक पाए:लखनऊ के स्कूल ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
    Next Article
    कुआनों बचाओ अभियान शुरू, छात्रों ने घाट पर की सफाई:विद्यार्थी परिषद और नगरपालिका ने मिलकर चलाया नदी संरक्षण कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment