Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसडीएम ने गलत पैमाइश पर लेखपाल को किया निलंबित:तमकुहीराज के राजस्व विभाग में हड़कंप; बोलीं- अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में गलत पैमाइश के आरोप में लेखपाल अभिजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने की। निलंबन अवधि के दौरान लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामला तहसील क्षेत्र के धुरिया कोट गांव का है। यहां खाद-गड्ढा की जमीन की पैमाइश में अनियमितता पाई गई। आरोप है कि लेखपाल अभिजीत सिंह ने सरकारी भूमि की पैमाइश करते समय एक किसान की निजी कास्तकारी भूमि को खाद-गड्ढा की जमीन में शामिल कर दिया, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। धुरिया कोट निवासी किसान नबीरसुल पुत्र एमजीआर ने 31 जनवरी 2026 और 19 मार्च 2026 को एसडीएम से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 767 उनकी निजी कास्तकारी भूमि है, जबकि उससे सटी गाटा संख्या 766 सरकारी खाद-गड्ढा की भूमि है। किसान ने आरोप लगाया कि पैमाइश के दौरान उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। उनकी निजी जमीन को गलत तरीके से सरकारी भूमि में मिला दिया गया, जिससे उनकी भूमि विवादित हो गई। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। प्रशासन ने कहा है कि इस प्रकार की लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान:पावर हाउस का घेराव कर अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    औरैया में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित:जिला गंगा समिति ने शेरगढ़ घाट पर किया कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment