Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान:पावर हाउस का घेराव कर अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के भरवारी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 2 (सुहेलदेव नगर) और वार्ड नंबर 9 (सुभाष चंद्र बोस नगर) के ग्रामीण बिजली कटौती से परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने भरवारी विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया और अवर अभियंता को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच महीनों से प्रतिदिन शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। इससे पूरे क्षेत्र में गंभीर असुविधा हो रही है, खासकर इन्हीं दो वार्डों में। बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है और किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। लगभग 5000 की आबादी वाले इन दोनों वार्डों में विद्युत आपूर्ति भरवारी विद्युत उपखंड के चायल फीडर से होती है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं। रात के समय आपातकालीन स्थितियों में भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती, जिससे बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष है। शुक्रवार को वार्ड के सभासद प्रतिनिधि एडवोकेट घनश्याम पासी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने पावर हाउस का घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं और समाधान की मांग करते हुए मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन में अमित विश्वकर्मा, शुभम कुमार, अजय, हेमलता, मोहित, लक्ष्मी देवी, राम सिंह, शिव प्रकाश, राजेश, लकी दिवाकर, अमित, जगरूप, बजरंग गौतम, संजय कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोजगार मेले में 600 से अधिक लोगों को मिली नौकरी:1500 अभ्यर्थियों ने दिया इंटरव्यू, 20 से अधिक कंपनियां आईं
    Next Article
    एसडीएम ने गलत पैमाइश पर लेखपाल को किया निलंबित:तमकुहीराज के राजस्व विभाग में हड़कंप; बोलीं- अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment