Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसएन मेडिकल कॉलेज में बिना चीरे अस्थि दोष किया रिपेयर:डॉक्टर बोले- विभाग भविष्य में भी ऐसी सभी जटिल सर्जरी करने के लिए पूरी तरह तैयार

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने एक 35 वर्षीय महिला की जटिल 'सीएसएफ राइनोरिया रिपेयर सर्जरी को दूरबीन विधि द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया है। डॉक्टर ने बताया-आगरा निवासी महिला पिछले एक साल से नाक से साफ पानी जैसा स्राव होने और लगातार सिरदर्द की समस्या से जूझ रही थी। झुकने या खांसने पर यह स्राव बढ़ जाता था, जिससे महिला को दैनिक कार्यों में भारी कठिनाई हो रही थी। विशेष बात यह थी कि महिला को पूर्व में न तो कोई चोट लगी थी और न ही कोई सर्जरी हुई थी। ईएनटी ओपीडी में परीक्षण और सीटी स्कैन के बाद पता चला कि मस्तिष्क और नाक की गुहा के बीच एक अस्थि दोष (Bone Defect) है, जिसके कारण मस्तिष्क मेरु द्रव (CSF) का रिसाव हो रहा था। बिना चीरे के सफल सर्जरी इस महीने 13 मार्च को प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार और उनकी टीम ने उच्च गुणवत्ता वाले एंडोस्कोप (दूरबीन) का उपयोग कर बिना किसी बाहरी चीरे या निशान के इस दोष को ठीक किया। डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि यह एक अत्यंत संवेदनशील सर्जरी है, क्योंकि इसमें सीधे मस्तिष्क की झिल्ली और नाक के बीच के मार्ग को सुरक्षित करना होता है। वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एनटी विभाग ने कहा कि विभाग भविष्य में भी ऐसी सभी जटिल सर्जरी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. प्रशांत दी बधाई इस सफलता पर संस्थान के प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता जी ने टीम को बधाई देते हुए कहा-एसएन मेडिकल कॉलेज अब अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ सर्जनों से सुसज्जित है। हमारा लक्ष्य है कि आम जनता को जटिल से जटिल ऑपरेशन की सुविधा संस्थान में उपलब्ध कराई जाए। टीम में शामिल,डॉ इस ऑपरेशन में ईएनटी टीम के डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ सौम्याता नीरज एवं डॉ रोहिणी। एनेस्थीसिया टीम से डॉ अर्पिता (नेतृत्व), डॉ. पल्लिका, डॉ काजल एवं डॉ अनुभव। ईएनटी टीम से डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ सौम्याता नीरज और डॉ रोहिणी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच के एसपी राम नयन सिंह हटाए गए:लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात विश्वजीत श्रीवास्तव को बनाया गया पुलिस अधीक्षक
    Next Article
    नलकूप की पुलिया में डूबने से मासूम की मौत:ककरौआ में खेलते-खेलते गई जान,परिवार में मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment