Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नलकूप की पुलिया में डूबने से मासूम की मौत:ककरौआ में खेलते-खेलते गई जान,परिवार में मातम

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के सैद नगली थाना क्षेत्र के ककरौआ गांव में दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की नलकूप की पुलिया में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। खेलते समय हुआ हादसा, अचानक पुलिया में गिरा बच्चा जानकारी के अनुसार, सेविन कुमार का पांच वर्षीय पुत्र दक्ष घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक पानी से भरी नलकूप की पुलिया में गिर गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। काफी देर बाद मिली जानकारी, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जब दक्ष काफी देर तक नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसे पुलिया से बाहर निकाला गया और तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मातम में डूबा गांव, बिना कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्चे के शव को दफना दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसएन मेडिकल कॉलेज में बिना चीरे अस्थि दोष किया रिपेयर:डॉक्टर बोले- विभाग भविष्य में भी ऐसी सभी जटिल सर्जरी करने के लिए पूरी तरह तैयार
    Next Article
    UPPCS रिजल्ट में शिवराजपुर के 4 अभ्यर्थी चयनित:तीन महिला और एक पुरुष ने हासिल की सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment