Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने अमरौधा चौकी का औचक निरीक्षण किया:पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी, त्योहारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था जांची

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 12 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मंगलवार को थाना भोगनीपुर क्षेत्र की अमरौधा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए जनसेवा के प्रति जवाबदेह रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, एसपी ने चौकी के अभिलेखों, शिकायत रजिस्टर, साफ-सफाई, फरियादियों से व्यवहार और लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद कर जमीनी हकीकत परखी और स्पष्ट कहा कि "जनता से दुर्व्यवहार और काम में ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस चौकी आम नागरिकों के लिए न्याय और सुरक्षा का पहला द्वार है। इसलिए, यहां तैनात हर सिपाही का आचरण पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितैषी होना चाहिए। एसपी ने अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के आदेश दिए। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक ने आगामी महाशिवरात्रि और रमजान पर्वों के मद्देनजर अमरौधा कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने श्री कालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस पूरे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक भोगनीपुर अमरेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी अमरौधा अमित पोरवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तालाब में मिला नवजात शिशु का शव:मछुआरों के जाल में फंसा, इलाके में सनसनी
    Next Article
    इंस्टाग्राम पर टाइल्स लगाने वाले से प्यार हुआ:गोरखपुर से 70 किमी दूर छोटे भाई संग मिलने पहुंची 15 साल की लड़की, ढूंढते रहे घरवाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment