Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एस.वी. पब्लिक स्कूल में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:छात्रों को संविधान के मूल्यों और अधिकारों का संदेश

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के एस.वी. पब्लिक स्कूल, गोविंद नगर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाषण दिए, जिनमें डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योत्सना गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता ही डॉ. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विद्यालय के प्रबंधक अनुज अग्रवाल ने छात्रों को शिक्षा के महत्व, समानता के सिद्धांत और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति संभव है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या अल्पना शर्मा सहित शिक्षिकाएं अर्चना शर्मा, निधि भारद्वाज, कनक शर्मा और श्वेता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस:पुलिस लाइन से निकली जागरूकता रैली, 66 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article
    आंबेडकर को माला पहनाने के बाद...तालाब में जल सत्याग्रह शुरू:तालाब की गंदगी से परेशान दलितों का प्रदर्शन, पुलिस ने आंदोलन कराया खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment