Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशियन गेम्स में भारत को तीसरा मेडल:पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में सिल्वर जीता; तीनों मेडल शूटिंग में आए

    11 hours ago

    1

    0

    जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत की पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीत लिया है। पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों 1890.1अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर रहे। चीनी टीम ने 1899.9 अंक लेकर पहले और कोरिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। भारत को अब तक तीन मेडल मिले हैं। तीनों मेडल शूटिंग में ही आए हैं। रुद्रांक्ष और हिमांशु 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल के फाइनल में भी पहुंचे एशियन गेम्स में भारत के रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने मेंस के 10 मीटर एयर राइफल के इंडिविजुअल फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफिकेशन में रुद्रांक्ष 631.8 अंक के साथ तीसरे और हिमांशु 630.0 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। भारत के पार्थ राकेश माने 628.3 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। इंडिविजुअल इवेंट का फाइनल सुबह 9 बजे शुरू होगा। अब तीनों शूटरों के बारे में जानें… रुद्रांक्ष पाटिल: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय शूटर रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल का जन्म 16 दिसंबर 2003 को ठाणे, महाराष्ट्र में हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल के शूटर हैं। उन्होंने 2022 में काहिरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिविजुअल और टीम इवेंट का गोल्ड जीता। इंडिविजुअल वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले वे अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय बने। 2022 में वे 10 मीटर एयर राइफल में वर्ल्ड नंबर-1 भी रहे। पार्थ राकेश माने: जूनियर वर्ल्ड चैंपियन पार्थ राकेश माने का जन्म 13 नवंबर 2007 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। उन्होंने 2024 में पेरू के लीमा में ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर जूनियर वर्ल्ड टाइटल हासिल किया। इसी साल उन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप में सिल्वर और एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज भी जीता। हिमांशु ढिल्लों: भारत के उभरते राइफल शूटर हिमांशु ढिल्लों का जन्म 29 सितंबर 2005 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। 2025 में उन्होंने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज जीता। 2026 में एशियन चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड अपने नाम किए। म्यूनिख में 2026 के सीनियर वर्ल्ड कप में वे 9वें रहे और क्वालिफिकेशन में 635.7 अंक बनाए। आज के अन्य खेलों के रिजल्ट टेबल टेनिस में सुतीर्था ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराया टेबल टेनिस और सेपकटकरा में जीत के साथ शुरुआत की। विमेंस टेबल टेनिस के ग्रुप मुकाबले में सुतीर्था मुखर्जी ने पाकिस्तान की अलीना खान को हराया। वहीं, सेपकटकरा में भारत की पहली टीम ने जापान के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज की। सुतीर्था ने पहले सेट में 11-3 से जीता टेबल टेनिस मुकाबले में सुतीर्था ने पाकिस्तान की उभरती खिलाड़ी अलीना खान के खिलाफ पहले सेट में 11-3 से जीत दर्ज की। शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ी ने दबाव बनाए रखा और मुकाबले में भारत की स्थिति मजबूत की। मैच खत्म होने के बाद सुतीर्था और अलीना ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। दोनों खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। एक बार फिर आज पाकिस्तान के साथ भिड़ंत आज एक बार फिर पाकिस्तान के साथ भिड़ंत है। टेबल टेनिस मेंस टीम दोपहर 3:30 बजे पाकिस्तान से भिड़ेगी। दिनभर कुल 18 गोल्ड मेडल इवेंट खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा स्वीमिंग में 7 गोल्ड पर फैसला होगा। भारत के पास शूटिंग, वूशु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मेडल जीतने का मौका होगा। सेपकटकरा में जापान को हराया सेपकटकरॉ में भारत की पहली टीम ने जापान के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भारतीय टीम पर कुछ दबाव बना, लेकिन खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और मैच-1 अपने नाम किया। स्विमिंग में हरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में एशियन गेम्स में भारत के श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने हीट में 25.37 सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। वे कुल मिलाकर 9वें स्थान पर रहे। भारत के एक अन्य तैराक ऋषभ दास 25.41 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में चौथे स्थान पर रहे। वे कुल 10वें स्थान पर रहे और फाइनल के पहले रिजर्व हैं। वूशु में न्येमान वांग्सू का फाइनल सुबह 5:30 बजे महिला चांगक्वान का फाइनल होगा। भारत की न्येमान वांग्सू इसमें उतरेंगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद रोशिबिना देवी महिला 60 किग्रा और आर्यन पुरुष 56 किग्रा सांडा के मुकाबले खेलेंगे। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका का मेडल पक्का सुबह 8:30 बजे महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा के सेमीफाइनल में सुचिका तारियाल का मुकाबला सिंगापुर की टेओ हुई हून से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही सुचिका का मेडल पक्का हो चुका है। स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों की नजर फाइनल पर सुबह 6:32 बजे 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट में ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज उतरेंगे। 6:46 और 6:50 बजे 50 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट में आकाश मणि और हीर गितेश शाह उतरेंगे। 7:10 बजे 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक की हीट में धनुष सुरेश उतरेंगे। सुबह 7:44 बजे भारत की पुरुष 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम की हीट होगी। क्वालिफाई करने पर दिन में इनके फाइनल भी होंगे। हॉकी, कबड्डी और बैडमिंटन में भी मुकाबले सुबह 9:30 बजे महिला हॉकी टीम पूल-बी में इंडोनेशिया से खेलेगी। 9:45 बजे पुरुष कबड्डी टीम का मुकाबला जापान से होगा। सुबह 11:30 बजे पुरुष बैडमिंटन टीम पहले राउंड में बांग्लादेश से खेलेगी। शाम 4:15 बजे महिला कबड्डी टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। सॉफ्ट टेनिस में ग्रुप मैच जय मीना और आध्या तिवारी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी 21 सितंबर को ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलेगी। भारत की जोड़ी सुबह 5:30 बजे कंबोडिया, 6:30 बजे मंगोलिया और 7:30 बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरेगी। बॉक्सिंग में सुमित का मुकाबला सुबह 8:30 बजे के बाद पुरुष 70 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 में सुमित का मुकाबला थाईलैंड के सिंसिरी बुनजोंग से होगा। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रूस, इजरायल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं:तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह एशियन गेम्स को एशिया का ओलिंपिक कहा जाता है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन एशिया के नक्शे पर मौजूद रूस, तुर्किये और इजरायल इन खेलों में क्यों नहीं खेलते? पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    करीना कपूर@46; ‘पू’ से डीसीपी अजूनी कोहली तक:26 साल के करियर में एक्ट्रेस ने निभाए ग्लैमर से लेकर गंभीर किरदार
    Next Article
    रूस, इजराइल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं:तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment