Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में अपनी जनता पार्टी ने सौंपा ज्ञापन:यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग, छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    एटा कलेक्ट्रेट में अपनी जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में केंद्र सरकार से यूजीसी एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष राहुल शाक्य के नेतृत्व में चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि यूजीसी एक्ट धर्म, जाति, नस्ल, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ हो रहे जातीय भेदभाव को समाप्त करना है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह एक्ट विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक मानकों का एकीकरण, प्रशासनिक दायित्वों का निर्धारण और विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। उन्होंने रोहित वेमुला, डॉ. पायल तांडवी और छात्र दर्शन सोलंकी जैसे मामलों का हवाला देते हुए कहा कि यह एक्ट ऐसे अन्य छात्र-छात्राओं को भविष्य में शिकार होने से बचाएगा। ज्ञापन के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की आत्महत्याओं के भयावह आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए। इसमें बताया गया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में कम से कम 27 से 30 आत्महत्याएं दर्ज की गई हैं, जिनमें सर्वाधिक 9 मामले कानपुर में सामने आए हैं। हाल ही में बॉम्बे में भी एक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसमें कानपुर का एक छात्र शामिल था। छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए राज्यसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018 से 2023 तक उच्च शिक्षण संस्थानों में कुल 98 आत्महत्याएं उजागर हुई हैं। इनमें 39 आईआईटी, 25 एनआईटी और 25 केंद्रीय विश्वविद्यालयों से संबंधित थीं। एनसीआरबी के वर्ष 2023 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि छात्रों द्वारा आत्महत्याओं की संख्या 13,892 तक पहुंच गई है। जिलाध्यक्ष राहुल शाक्य ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि यूजीसी एक्ट को लागू करने से छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में विधानसभा अध्यक्ष अलीगंज प्रदीप कुमार, शमसुद्दीन खान, राजबहादुर, केशव राजपूत, संदीप कुमार, शिवेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम सिंह और मदन प्रताप सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने कोंच तहसील का निरीक्षण किया:अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, नई तहसील का प्रस्ताव शासन को भेजा
    Next Article
    पति के गले में तार का फंदा, आंगन में पत्नी:फर्रुखाबाद में बुजुर्ग दंपति के शव मिले, घर में बिखरा मिला सामान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment