Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में अवैध शराब बिक्री से ग्रामीण परेशान, थाने पहुंचे:पुलिस ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के जलेसर स्थित नगला मितन ग्राम पंचायत में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध शराब के कारण गांव में आए दिन मारपीट और दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने इस मामले में कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नगला मितन निवासी बलवीर सिंह फौजी ने बताया कि गांव में परचून की दुकानों पर खुलेआम देसी और अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके कारण गांव में लगातार झगड़े और दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए गांव के बुजुर्गों ने एक पंचायत बुलाई थी। दुकानदारों को शराब न बेचने की सलाह दी पंचायत में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई और दुकानदारों को शराब न बेचने की सलाह दी गई। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के दौरान गांव के एक व्यक्ति ने शराब की बिक्री जारी रखने की धमकी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने विवाद से बचने के लिए कोतवाली प्रभारी संजय सिंह राघव को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने तत्काल अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग की। गांव के शैलेश यादव ने बताया कि 10 से 15 साल के बच्चे शराब का सेवन कर रहे हैं और आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में जानें जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां ठेकों से भी अधिक शराब बिकती है और 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जबकि ठेकों पर बिक्री का समय निर्धारित होता है। आंदोलन करने के लिए मजबूर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। बुजुर्ग बलबीर सिंह ने बताया कि हमारे गांव में 15 से 20 साल से शराब बिक रही है छोटे छोटे बच्चे बड़े सभी शराब पीने लगे हैं। सभी परेशान है रात को शराब पीकर लड़ाई झगड़ा पिटाई करते हैं। चार पांच दुकानें है वहां पर शराब बिकती है।हम लोग पूर्व में भी शिकायत कर चुके हैं। मामले पर क्षेत्राधिकार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पर आए थे उनकी बात को सुना गया है और हर संभव कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है 4 से 5 लोग हैं। जो कि अपनी-अपनी दुकानों पर शराब बेचने का काम करते हैं पूर्व में भी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुनः एक बार कार्यवाही की गई।आगे भी कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी शिकायत करने वालों में बंटी यादव बलवीर सिंह सीले ठाकुर टाटम बघेल शैलेंद्र सिंह यादव शैलेश यादव रवि दिवाकर झल केंद्र सिंह बघेल पिंटू यादव चुरामन बघेल रघुराज सिंह चरण सिंह रणवीर सिंह सुरेंद्र सिंह हल्लू सिंह बलबीर सिंह फौजी आदि प्रमुख थे
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल:म्यूजिकल होली कार्यक्रम में सुनाएंगे गीत , दर्शकों को 1 घंटे से इंतजार
    Next Article
    युवराज आदिकुमार ने राजसी वैभव त्याग वैराग्य अपनाया:मुनि सुधासागर ने आत्मशुद्धि और संयम को जीवन का आधार बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment