Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में डम्पर की टक्कर से महिला की मौत:रिक्शा सवार बुजुर्ग पति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

    6 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डम्पर ने रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा सवार 52 वर्षीय महिला रामादेवी की मौत हो गई। इस हादसे में उनके 55 वर्षीय पति इतवारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। यह घटना धुमरी कस्बे के समीप मोहनपुर धूमरी रोड पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल दंपत्ति को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान रामादेवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डम्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डम्पर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इतवारी लाल टेंट हाउस की दुकान पर काम करते हैं। वे अपनी पत्नी रामादेवी के साथ कपड़े लादकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृत महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। धूमरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में गोवंश हत्या की तैयारी, दो आरोपी गिरफ्तार:गोवंश और हत्या के उपकरण बरामद, दोनों का आपराधिक इतिहास
    Next Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.87 लाख वादों का निस्तारण:20 करोड़ 82 लाख रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment