Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.87 लाख वादों का निस्तारण:20 करोड़ 82 लाख रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 2 लाख 87 हजार 571 वादों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में 20 करोड़ 82 लाख 33 हजार 684 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ। जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित इस लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धनेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने फीता काटकर, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने एक वाद का निस्तारण करते हुए 500 रुपये का जुर्माना दिलाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय ने छह और अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने 23 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने 132 मामलों का निस्तारण कर 9 करोड़ 37 लाख 83 हजार 566 रुपये का प्रतिकर दिलाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने 1287 वादों का निस्तारण किया, जबकि अन्य न्यायिक अधिकारियों ने 1407 मामलों का निपटारा किया। इसके अतिरिक्त, राजस्व विभाग, बैंक और अन्य विभागों द्वारा 2 लाख 84 हजार 715 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार, लोक अदालत में कुल 2 लाख 87 हजार 571 मामलों का निपटारा हुआ और प्रतिकर, जुर्माना तथा अन्य मामलों में कुल 20 करोड़ 82 लाख 33 हजार 684 रुपये का सेटलमेंट किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक कर्मी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पीएलवी, वादकारी और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (एसडी) शैलजा मिश्रा के प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में डम्पर की टक्कर से महिला की मौत:रिक्शा सवार बुजुर्ग पति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    लॉरेंस गैंग की बादशाह को गोली मारने की धमकी:टटीरी सॉन्ग पर लिखा- हरियाणवी संस्कृति खराब करने की कोशिश की; पानीपत फायरिंग की जिम्मेदारी ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment