Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में जनसेवा केंद्र संचालक साइबर ठगी का शिकार:ग्राहक के ट्रांजेक्शन से खाता ब्लॉक, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    एटा के कचहरी रोड पर संचालित एक जनसेवा केंद्र संचालक साइबर ठगी का शिकार हो गया है। उसके बैंक खाते में एक ग्राहक द्वारा 5000 रुपए का लेनदेन कराने के बाद खाता ब्लॉक हो गया और उसे हरियाणा पुलिस से कार्रवाई के लिए फोन आने लगे। संचालक ने धोखाधड़ी के संदेह में ग्राहक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जनसेवा केंद्र संचालक सोनू गुप्ता के अनुसार, कुछ दिन पहले एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया था। उसने बाहर से किसी व्यक्ति से सोनू गुप्ता के खाते में 5000 रुपए ट्रांसफर करवाए थे। इस लेनदेन के बाद सोनू गुप्ता का बैंक खाता शिकायत के आधार पर बंद कर दिया गया। उसे हरियाणा पुलिस से भी इस मामले में फोन आने लगे थे। सोनू गुप्ता ने बताया कि मार्च महीने में यह घटना हुई थी। हाल ही में, वही ग्राहक दोबारा उसकी दुकान पर आया, जिसे सोनू गुप्ता ने पहचान लिया। उसने तुरंत कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी और ग्राहक को पकड़कर थाने ले आया। पीड़ित सोनू गुप्ता पुत्र नरेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उसने उक्त व्यक्ति को साइबर धोखाधड़ी में शामिल होने की आशंका जताई है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस व्यक्ति पर आरोप है, उसकी पहचान रणंजय प्रताप सिंह पुत्र रामनरेश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि यह प्रकरण संज्ञान में है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कबाड़ दुकान पर हमल:बदमाशों ने व्यापारी को पीटा, 3 लाख लूटे, घटना सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    किशोरी के अपहरण के दोषी को 4 साल की सजा:2014 में हुई थी घटना, पांच गवाहों ने दी थी गवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment