Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में किशोरी से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने CCTV फुटेज से पहचान की, POCSO एक्ट में कार्रवाई

    6 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार को हुई जब किशोरी परीक्षा देकर घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को किशोरी (काल्पनिक नाम ज्योति) परीक्षा देकर पैदल अपने घर जा रही थी। तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के भाई ने सकीट कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने सीओ सकीट और थाना प्रभारी विदेश राठी को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आलोक पुत्र चंद्रशेखर (19 वर्ष) निवासी मोहल्ला उरेना, थाना सकीट, और ओमकार पुत्र संजू निवासी मोहल्ला कटरा, थाना सकीट के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विदेश राठी, उपनिरीक्षक जगदीश सिंह, कांस्टेबल निखिल भाटी, कांस्टेबल रामेश्वर और कांस्टेबल विजेंद्र सिंह शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास ने तोड़ा दम:एम्बुलेंस न मिलने पर पुलिस ने सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल, अंतिम संस्कार संत परंपरा से
    Next Article
    बुलंदशहर में डीजे बजाने पर दो समुदाय भिड़े:कुंआ पूजन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर आपत्ति, 50 लोगों पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment