Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकली नोट छापने वाले 3 शातिर गिरफ्तार:12 हजार के नकली नोट, प्रिंटर और बाइक बरामद; बैंक में खपाने की थी योजना

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में नरौरा पुलिस और स्वाट टीम देहात ने एक सूचना के आधार पर सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 हजार रुपये के नकली नोट और घटना में इस्तेमाल एक बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। 23 फरवरी 2026 को इन्होंने नरौरा थाना क्षेत्र के बाजार में एक सब्जी विक्रेता को 500-500 रुपये के फर्जी नोट दिए थे। इस संबंध में नरौरा थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 12 हजार रुपये के नकली नोट (500-500 के), 14 हजार रुपये के अधछपे नोट (500-500 के), एक नोट छापने वाला प्रिंटर, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस बाइक (रजि. UP38 AJ 4785) बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भूपेन्द्र यादव पुत्र बुद्धपाल (निवासी उदयभान नगर, थाना गुन्नौर, जनपद सम्भल), राकेश यादव पुत्र रमेश चन्द (निवासी ग्राम भौना नंगला, थाना जुनावाई, जनपद सम्भल) और कुंवरपाल पुत्र रघुनाथ (निवासी उदयभान नगर, थाना गुन्नौर, जनपद सम्भल) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नकली नोट छापकर बाजारों में छोटी दुकानों, सब्जी विक्रेताओं और पशु पैंठ में चला रहे थे। इस काम में सफल होने के बाद, अभियुक्त भूपेन्द्र यादव ने प्रॉपर्टी के नाम पर बैंक से 50 लाख रुपये का लोन लेने और फिर नकली नोटों से लोन चुकाने की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत, उन्होंने हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक में 'श्री श्याम प्रॉपर्टी' के नाम से एक चालू खाता भी खुलवाया था। नरौरा पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या:ग्रेटर नोएडा में दौड़ाकर 3 गोलियां मारीं, गर्दन पर चाकू बरसाए
    Next Article
    अंबेडकरनगर में व्यक्ति सरयू नदी में डूबा:नसीराबाद में तलाश जारी, पुलिस और स्थानीय लोग जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment