Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में तीन दुकानों से लाखों की चोरी, VIDEO:सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर, तिजोरी और गल्ले खंगालकर फरार

    4 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के अलीगंज कस्बे के भरपुरा तिराहा इलाके में सोमवार देर रात सिलसिलेवार चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते से घुस कर और दीवार तोड़कर तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपए की नकदी और सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ दिख रहा है कि इस घटना को पेशेवर अंदाज में अंजाम दिया गया है। फुटेज में दोनों के चेहरे ढंके हुए हैं। जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। देखिए 2 तस्वीरें… दीवार तोड़कर बगल की दुकानों तक रास्ता बनाया जानकारी के अनुसार, चोर देर रात छत के रास्ते नीरज ट्रेडर्स में दाखिल हुए। यहां से उन्होंने लगभग 45 हजार रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और दो मोबाइल चार्जर चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने दीवार तोड़कर बगल की दुकानों तक रास्ता बनाया, जिससे यह संकेत मिलता है कि उन्हें दुकानों की बनावट की पहले से जानकारी थी। बालाजी ट्रेडर्स से भी लगभग 25 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। पवन ट्रेडर्स के संचालक ने लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है। दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने तिजोरी और गल्ले खंगालकर केवल नकदी पर ही हाथ साफ किया, जिससे उनकी मंशा स्पष्ट रूप से कैश चुराने की थी। सीसीटीवी कैमरे में दिखे दो चोर नीरज ट्रेडर्स में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। फुटेज में दोनों के चेहरे ढंके हुए हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि फुटेज के आधार पर सुराग जुटाए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह और अलीगंज थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। घटना की जानकारी मिली है। डायल 112 और कोतवाली अलीगंज पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वह स्वयं भी घटनास्थल पर जा रहे हैं- क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार
    Click here to Read more
    Prev Article
    LDA में पेंटहाउस के लिए पहली बार लॉटरी होगी:नर्मदा अपार्टमेंट के 12 पेंटहाउस पर 20 से ज्यादा दावेदार; 300 फ्लैट्स को 711 आवेदन
    Next Article
    OTT Release February 2026: एक्शन और थ्रिल से भरा है ये हफ्ता, इस वीक ओटीटी पर इन फिल्मों और वेब सीरीज का दिखेगा जलवा; देखें LIST

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment