Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में दो बदमाश गिरफ्तार:कुंडल छीनकर भागे थे, अवैध तमंचे के साथ पकड़े गए

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले की कोतवाली नगर पुलिस ने छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छीने गए कुंडल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दरअसल, बुधवार दोपहर को वर्मा नगर निवासी संतोष रानी पत्नी विजेंद्र सिंह ने एक लिखित एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दो स्प्लेंडर बाइक सवार अज्ञात बदमाश झपट्टा मारकर उनके कुंडल छीन ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए, एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने जिले भर में जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाए। कोतवाली नगर पुलिस निधौली रोड रेलवे लाइन किनारे जीटी रोड की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने खंडहर के आसपास चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें संदिग्ध दिखे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान राकेश खान पुत्र फकीरा निवासी कौन सी डेरा थाना साकेत और अमर पुत्र नूर निवासी कोच्चि डेरा बंजारा थाना साकेत के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से छीने गए कुंडल और एक अवैध तमंचा बरामद किया। राकेश के खिलाफ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सात गंभीर अपराध दर्ज हैं, जबकि आमिर के विरुद्ध एक एफआईआर दर्ज है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक बर्त्सल, उप निरीक्षक पारस त्यागी और हेड कांस्टेबल शैलेंद्र उपाध्याय शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार एसोसिएशन अध्यक्ष जीत के बाद मां से लिपटकर रोए-VIDEO:बोले…मां के आशीर्वाद से चुनाव में मिली जीत, बगैर चुनाव प्रचार वकीलों ने जिताया
    Next Article
    CMO ने सरकारी-निजी अस्पतालों में ओटी का निरीक्षण किया:बोले- सफाई पर ध्यान दें, ओटी में प्रयोग होने वाले उपकरणों का स्टरलाइजेशन जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment