Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन डिलीवरी टीम-लीडर की मौत, 7 दिन बाद FIR दर्ज:पत्नी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, एसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई, चंदौसी का मामला

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के टीम लीडर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने 7 दिन बाद तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतक की पत्नी और परिजनों को मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर धरना देना पड़ा था और एसपी से भी शिकायत करनी पड़ी थी। चंदौसी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को 30 वर्षीय मोनू ठाकुर के भाई सोनू सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। मोनू ठाकुर गुलडेहरा रोड, चंदौसी के निवासी थे। पुलिस ने सत्येंद्र पुत्र राम सिंह निवासी अमियापुर पचाक, देशराज पुत्र नेमचंद्र निवासी गुमथल, थाना बनियाठेर और कौशल निवासी बिलारी, मुरादाबाद के खिलाफ BNS की धारा 123, 103(1) व 61(2)(A) के तहत मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अनुज तोमर ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, इसलिए विसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। मृतक की पत्नी आरती और अन्य परिजनों ने 17 फरवरी को चंदौसी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद, 18 फरवरी को परिवार ने जिला कलेक्ट्रेट बहजोई में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से मुलाकात की थी। घटना के 7 दिन बाद अब एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी आरती के अनुसार, 13 फरवरी को उनके पति काम पर गए थे और दोपहर में उनसे बात भी हुई थी। रात में उन्हें फोन पर बताया गया कि दौरा पड़ने के बाद उनके पति सड़क पर गिर गए हैं। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आरती ने आरोप लगाया है कि उनके पति के साथ रहने वाले स्टाफ के लोगों ने ही उनकी हत्या की है। उन्होंने यह भी बताया कि चंदौसी कोतवाली पुलिस पहले उनकी शिकायत नहीं सुन रही थी, लेकिन एसपी को शिकायत देने के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है। बड़े भाई सोनू सिंह ने चंदौसी कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत देकर पुरानी रंजिश के चलते जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमो भारत उद्घाटन से पहले ट्रैफिक सख्त:21 और 22 फरवरी को भारी वाहनों की नो एंट्री ,ट्रांसपोर्ट नगर में रेड लाइट की उठी मांग
    Next Article
    युवक के मर्डर मामले में पत्नी समेत चार गिरफ्तार:नोएडा में नशे में पति मारपीट करता, 15 फरवरी को पत्नी ने हत्या कराकर लाश फिंकवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment