Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में विवाहिता की संदिग्ध मौत:घर में फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता का शव फांसी पर लटका देखकर तत्काल कोतवाली देहात थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी कृतिका सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूनम पत्नी गोविंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूनम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पिता शीशपाल ने बताया कि उन्हें गांव वालों से सूचना मिली थी कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपनी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका पाया। शीशपाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी छह साल पहले हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से परिवार के लोग फरार हो गए हैं। मामले पर थाना प्रभारी कोतवाली देहात धर्मेंद्र पवार ने जानकारी दी कि महिला दस दिन पहले ही अपने मायके नगला गड़रिया, थाना एका से ससुराल वापस लौटी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोबाइल रखने को लेकर कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने अपने कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना के हर पहलू से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीतल कारोबारी के घर 1.20 करोड़ कैश-गहनों की लूट:तमंचे की नोक पर परिवार को बनाया बंधक, डिजिटल लॉक खोलकर की लूट
    Next Article
    50 साल पुराने नीम के पेड़ काटने पर पुलिस कार्रवाई:उन्नाव में ग्राम प्रधान की शिकायत पर FIR, आरोपियों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment