Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर में कहासुनी के बाद नाराज युवक ने उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के बेंदुला गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने घर में हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राज बहादुर के पुत्र अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन ने बुधवार शाम को परिवार में हुई कहासुनी से नाराज होकर यह कदम उठाया। परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्होंने तत्काल अर्जुन को फंदे से उतारा और अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बागवाला पुलिस को गुरुवार शाम को इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मृतक अर्जुन के शव का पंचनामा कर उसे कब्जे में ले लिया। थाना बागवाला प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक ने बुधवार शाम को आत्महत्या की थी, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को गुरुवार शाम को दी गई। पुलिस ने गुरुवार शाम 6 बजे शव को जिला मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ट्रस्ट की डीड में फर्जीवाड़ा:करोड़ों की गारंटी लेने का आरोप, चेयरमैन पर केस दर्ज कराने कोर्ट पहुंचा ट्रस्टी
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट को बचाने के लिए महिलाएं करेंगी आंदोलन:मेरठ में बोली-दुकानों से पहले हमारे ऊपर चलेगा बुलडोजर,शनिवार को आवास विकास में मंगवाए बुलडोजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment