Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की जांच:डीएम ने समिति को दो और मामलों की जांच के निर्देश दिए

    16 hours ago

    1

    0

    एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की शिकायतों पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने गंभीर संज्ञान लिया है। उन्होंने उपचार में लापरवाही, धन मांगने, चिकित्सकों की अनुपस्थिति और ऑक्सीजन संबंधी समस्याओं सहित अन्य खामियों की जांच के लिए गठित समिति को अब दो और महत्वपूर्ण प्रकरणों को अपनी जांच में शामिल करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने इन खामियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इसमें अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद और एसडीएम सदर श्वेता सिंह इसके सदस्य हैं। समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी ने अब जांच समिति को दो और महत्वपूर्ण प्रकरणों को अपनी जांच में शामिल करने का निर्देश दिया है। इनमें 3 अप्रैल को हड्डी रोग विभाग में डॉ. मुकेश परमार द्वारा तीमारदार पंकज गुप्ता के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला शामिल है। दूसरा प्रकरण 2 अप्रैल को निधौली कलां थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार की मृत्यु से संबंधित है, जिसमें ऑक्सीजन न मिलने के आरोप लगे थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समिति को इन सभी मामलों पर शीघ्र ही एक संयुक्त आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चार दिन बाद भी बिजली विभाग अधिकारियों गिरफ्तारी नहीं:नगर कोतवाल बोले- सीधे अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती
    Next Article
    लखनऊ में आईटी सिटी योजना को रफ्तार:बड़े भू-स्वामियों को अब उसी गांव में मिलेगा प्लॉट, लैंडपूलिंग के नियम बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment