Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही पर DM सख्त:उपचार में अव्यवस्थाओं की जांच के आदेश, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    16 hours ago

    2

    0

    एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में उपचार में लापरवाही, अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इन मामलों का संज्ञान लेते हुए एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी कॉलेज में सामने आ रही गंभीर लापरवाहियों की विस्तृत जांच करेगी। कॉलेज पर चिकित्सकों की मनमानी, ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा, ऑपरेशन के नाम पर निजी अस्पतालों में इलाज के लिए धन मांगने और मरीजों की जान से खिलवाड़ के आरोप लग रहे थे। हाल के दिनों में आईसीयू की स्थिति, ऑक्सीजन सप्लाई में गड़बड़ी, ऑपरेशन में अनावश्यक देरी और अवैध वसूली जैसी शिकायतें प्रमुखता से सामने आई थीं। 5 तस्वीरें देखिए… जिलाधिकारी एटा ने इस जांच की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह की संयुक्त टीम को सौंपी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत की जाए, ताकि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मामले सामने आना शासन और प्रशासन की छवि को धूमिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छेड़खानी दोषी को 4 साल कारावास, 5 हजार जुर्माना:जौनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, पीड़िता को मिलेगी राशि
    Next Article
    राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक:संतकबीर नगर में कहा- तय समय में दें सही और पूर्ण सूचना, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment