Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का खुलासा किया:: चार चोर गिरफ्तार, 1.91 लाख रूपए नकद और चोरी का सामान बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    एटा पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने इस संबंध में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 91 हजार 360 रुपए नकद और चोरी का सामान बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नईम उर्फ नहीम (पुत्र यामीन, निवासी पलिया, थाना निधौली कलां), साहिल (पुत्र शाहिद खान, निवासी मरहरा), सोहिल खान (पुत्र शाहिद खान, निवासी मारहरा दरवाजा), और आसिफ अब्बासी (पुत्र मुन्ने खां, निवासी मरहरा दरवाजा भूतेश्वर, कोतवाली नगर) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बीते मंगलवार को जीटी रोड पुल के नीचे जैन धर्म कांटा के सामने स्थित अवागढ़ मोटर्स, क्लासिक मोटर्स, रफीक बॉडी मेकर और राईन मोटर्स वर्कशॉप में चोरी हुई थी। चोरों ने वर्कशॉप से बैटरी, गाड़ियों की वायरिंग, गैस वेल्डिंग मशीन, पीतल की घंटी और अन्य सामान चुरा लिया था। इस घटना के संबंध में तारिक अहमद की लिखित शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। दूसरी घटना रमेश गुप्ता के मशीनरी स्टोर की दुकान में हुई, जहां से अज्ञात चोरों ने 3 लाख रुपये के इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ली थी। रमेश गुप्ता ने इस संबंध में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीमों का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसओजी टीम और थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से जाल बिछाकर नईम उर्फ नहीम को सेंट पॉल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने दोनों चोरी की वारदातों को कबूल कर लिया। उसने बताया कि मशीनरी स्टोर से 2 लाख 40 हजार रुपये चोरी किए थे। खर्च हो गए बैटरी और स्टेबलाइजर सबर रोड स्थित आसिफ अब्बासी की कबाड़ की दुकान पर ₹2500 में भेज दिया स्टेबलाइजर को आगरा रोड पर सोहेल खान तथा साहिल खान दोनों भाइयों की कबड्डी की दुकान है ₹1000 में बेचा जो कि पैसे शॉप मौज में खर्च कर दिए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम सर्विलांस प्रभारी शामिल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में बारात रोककर दूल्हे से मारपीट:पुलिस ने FIR दर्ज कर दो को हिरासत में लिया, गली से एक साथ निकल रही थीं दो बारातें
    Next Article
    किदवई नगर में हाईस्कूल की छात्रा संग गैंगरेप, 2 अरेस्ट:जबरन अपने दोस्त के घर ले गया साथी छात्र, बंधक बनाकर किया रेप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment