Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में बारात रोककर दूल्हे से मारपीट:पुलिस ने FIR दर्ज कर दो को हिरासत में लिया, गली से एक साथ निकल रही थीं दो बारातें

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक दलित दूल्हे की बारात रोकने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। यह घटना कटरा थाना क्षेत्र के लाईखेड़ा गांव में हुई। आरोप है कि बारात को एक मकान के सामने रोका गया और दूल्हे के साथ जातिसूचक गाली-गलौज कर मारपीट की गई। इस घटना का एक वीडियो शनिवार शाम सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है । बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के पऊनगला गांव निवासी मनोज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को उनके बेटे सौरभ की बारात कटरा के लाईखेड़ा निवासी मुकेश के घर आई थी। रात करीब दस बजे बारात चढ़ाने के दौरान जब वह राजपाल के मकान के सामने पहुंची, तो सुमित, अमित, सोवेंद्र और अवधेश अपने पांच-छह साथियों के साथ आ गए। आरोप है कि उन्होंने दूल्हे की बग्गी रोककर जातिसूचक गालियां दीं। जब पीड़ित और बारात में शामिल लोगों ने इसका विरोध किया, तो राजपाल और उसके साथियों ने लात-घूंसे और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। दूल्हे को बग्गी से उतारकर जान से मारने की नीयत से गला दबाने का भी आरोप है, जिससे उसकी सांस फूलने लगी। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 24 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस स्थान से बारात निकल रही थी, उसी समय दूसरे पक्ष के घर भी शादी थी और उनकी बारात भी निकल रही थी। दोनों बारातें आमने-सामने आने पर उनके बीच विवाद और मारपीट हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने बताया कि गांव में एक ही समय पर दो शादियां थीं। दोनों बारातें एक संकरी गली से निकल रही थीं, जिस कारण विवाद हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षार्थियों के लिए 6 स्पेशल रैक रिजर्व:रेलवे ने 12 क्विक रिस्पॉन्स टीमें बनाई, लखनऊ- प्रयागराज के लिए 100 स्पेशल बसें
    Next Article
    एटा पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का खुलासा किया:: चार चोर गिरफ्तार, 1.91 लाख रूपए नकद और चोरी का सामान बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment