Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एयरफोर्स जवान को पीटने वाले दरोगा-सिपाही पर एक्शन:कानपुर में DCP ने दोनों को लाइन हाजिर किया, जवान का अस्पताल में चल रहा इलाज

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एयरफोर्स के जवान के साथ मारपीट के मामले में दरोगा और सिपाही पर एक्शन हुआ है। डीसीपी साउथ ने दोनों दरोगा रविन्द्र बुंदेला और कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि एडीसीपी घटना की जांच कर रहे हैं। 19 फरवरी की रात एयरफोर्स के जवान नीतीश सचान को थाने ले जाकर पुलिस कर्मियों ने पीटा था। उसका कान का पर्दा फट गया। जवान का इलाज कानपुर के एयरफोर्स हॉस्पिटल में चल रहा है। इसके बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया था। अब पढ़िए पूरा मामला… घाटमपुर थाना क्षेत्र के देवमनपुर गांव के रहने वाले नितीश सचान (26) एयरफोर्स में तैनात हैं। वह पोरल यानी जहाज मेंटीनेंस अधिकारी हैं। उनकी तैनाती गुजरात के जामनगर एयर फोर्स स्टेशन पर है। इन दिनों वह अपने घर आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात वह नौरंगा गांव निवासी अपने दोस्त अर्पित साहू के भाई की शादी में शामिल होने गए थे। वहां से रात में वापस आने पर रात करीब 11 बजे मूसानगर रोड स्थित गेस्टहाउस से पैदल घर लौट रहे थे। इसी बीच घाटमपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने रोका। वह लोग सफेद बोलेरो पर थे। विरोध करने पर गाड़ी में लादकर ले गए नितीश सचान ने बताया कि पुलिस वालों ने पहले नाम पूछा। पिता की जानकारी देने पर अभद्रता की। अपना परिचय फौजी का दिया तो गाली-गलौज की। बोले-फौजी चोर होते हैं। विरोध करने पर गाड़ी में लादकर थाने ले गए। वहां पिटाई की। इतना पीटा कि बाएं कान का पर्दा फट गया। एक आंख पूरी काली हो गई। इसके साथ ही पूरे शरीर पर भी पिटाई के निशान हैं। इसके बाद शांति भंग की कार्रवाई कर पुलिस उसे घाटमपुर सीएचसी ले गई। वहां से कानपुर रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे आगे इलाज के लिए नहीं ले गई। शांति भंग की कार्रवाई कर छोड़ दिया गया। इसके बाद परिजन कानपुर स्थित सेवेन एयरफोर्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच में कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई। 3 दिनों से नितीश सचान का एयरफोर्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब नितीश की मां रेखा सचान पत्नी स्व. धीरेंद्र सचान ने डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी से मिलकर उन्हें पूरी घटना बताई। शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी- जवान की मां ने शिकायत पत्र दिया है। घटना की जांच एडीसीपी योगेश कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आगे जांच पड़ताल की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें कानपुर में कॉन्स्टेबल ने सरेआम ट्रांसजेंडर को किस किया; वीडियो वायरल होने पर गिड़गिड़ाया- नौकरी पर बन आई, रील डिलीट कर दो कानपुर में रील बना रही ट्रांसजेंडर को कॉन्स्टेबल ने सरेआम किस किया। ट्रांसजेंडर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उसने गाना लगाया- छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चांदी हाई से अब ₹1.56 लाख सस्ती, सोना 32000 रुपये फिसला, New Rates
    Next Article
    कानपुर के ACP आनंद ओझा का फिल्मी अवतार:साइबर क्राइम की शॉर्ट फिल्म में मिला रोल, बोले- डकैत अब घोड़े पर नहीं, स्क्रीन से आएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment