Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमाजियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की मांग:अलीगढ़ में AIMIM के पदाधिकारियों ने नुमाइश मैदान में ईद की नमाज के लिए सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    2

    0

    अलीगढ़ में ऑल इंडिया मजलिस–ए–इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पदाधिकारियों ने जीटी रोड स्थित नुमाइश मैदान में ईद की नमाज होने की मांग की। जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अतुल कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। वहीं, जिलाधिकारी को पत्र देकर नमाजियों पर पुष्पवर्षा करने के लिए हेलिकॉप्टर की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी को लेकर यह निर्णय महत्वपूर्ण साबित होगा। ​सड़कों पर नमाज नहीं, तो नुमाइश मैदान का मिले विकल्प ​यामीन खान अब्बासी ने ज्ञापन में कहा है कि अलीगढ़ अब एक स्मार्ट सिटी है। शहर की आबादी भी तेजी से बढ़ी है। वार्डों की संख्या भी 40 से बढ़कर अब 90 हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। हम इसका सम्मान करते हैं। दो शिफ्टों में भी जगह कम पड़ जाती है शाहजमाल और जमालपुर जैसी ईदगाहों में दो-दो शिफ्टों में नमाज होने के बाद भी जगह कम पड़ जाती है। ऐसे में अगर नुमाइश मैदान में नमाज की अनुमति मिल जाए तो पुलिस–प्रशासन को व्यवस्था संभालने में भी परेशानी नहीं होगी। वहीं, दो शिफ्टों की जगह एक बार में ही नमाज अदा हो जाएगी। होली मिलन हो सकता है तो नमाज भी इसके लिए उन्होंने कहा कि जब नुमाइश मैदान में होली मिलन, दशहरा, राजनीतिक रैलियां और बाजार लग सकते हैं, तो साल में एक बार ईद की नमाज से भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ज्ञापन के माध्यम से बिहार के गांधी मैदान और आगरा के ताजमहल का उदाहरण देते हुए प्रशासन से जनहित में व्यवस्था करने की अपील की है। ​हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की तैयारी ​नमाज की जगह के साथ-साथ, AIMIM नेता ने एक हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति मांगी है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि ईद वाले दिन हेलिकॉप्टर और पुष्पवर्षा वह अपने निजी खर्चे पर करवाएंगे। इन जगहों पर पुष्पवर्षा की मांगी अनुमति
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत:21 यात्री घायल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
    Next Article
    फास्ट फूड दुकान के सिलेंडर में लगी आग:मेडिकल कॉलेज के सामने मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment