Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एयरटेल के डायरेक्टर का मोबाइल हैककर 10 लाख ठगे:साइबर क्राइम टीम ने रिफंड कराई पूरी रकम, आरोपियों की तलाश में लगी टीम

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में साइबर जालसाजों ने एयरटेल कंपनी के डायरेक्टर को एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैककर 10 लाख रुपए ठग लिए। तीन अलग-अलग खातों में रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जालसाजी का पता चलने पर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पूरी रकम रिफंड करवा दी। अर्जुनगंज लखनऊ निवासी योगेंद्र कुमार एयरटेल में डायरेक्टर हैं। योगेंद्र को मोबाइल चलाने के दौरान रुपए निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का मैसेज मिला। उस मैसेज पर रिस्पांस करने पर एक Malicious Malware फाइल भेजी गई। इसके बाद पीड़ित का फोन हैक हो गया। जिसके बाद नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए उनके खाते से तीन बार में 10 लाख रुपए कट गए। इसके बाद जालसाज और रुपए की डिमांड करने लगे। इस पर पीड़ित जानकारी करने के लिए साइबर थाने पहुंचे। मामले में साइबर थाना इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि 17 फरवरी की पीड़ित ने आकर पूरा मामला बताया। उनकी शिकायत पर जांच की गई तो जिस खाते में रकम गई थी उसमें पूरा पैसा पड़े होने की जानकारी हुई। इस पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई में तेजी लाई गई। बैंक में रुपए फ्रीज कर दिए गए। कोर्ट रिलीज करने का आर्डर मंगाया गया। पीड़ित को ऑर्डर मिलते ही 10 लाख रुपए मंगलवार को वापस हो गई। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ठगी होने पर तुरंत शिकायत करें एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया- साइबर अपराध के मामलों को पुलिस अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों की धनराशि की शीघ्र रिकवरी के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकरण में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। गोल्डन टाइम में ही NCCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर फ्राडस्टरों के खाते को फ्रीज कराया गया। कोर्ट के द्वारा फ्राड की हुई 10 लाख रकम वापस कराई गई है। साइबर ठगी होने पर तुरंत इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं-1930 या cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं। पुलिस पर भरोसा बढ़ा रुपए मिलने के बाद पीड़ित योगेंद्र ने लखनऊ पुलिस का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा मेरे साथ हुए 10 लाख के साइबर फ्रॉड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी रकम बरामद कर मुझे वापस दिलाई गई। इससे आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के मैरिज हॉल में लिफ्ट टूटा:दूल्हे का भाई तीसरी मंजिल से गिरा, वलीमे के दौरान हादसा
    Next Article
    SP इंस्पेक्टर से बोलीं- अरे! तुम ही बोल लो यार:फोन पर बात कर रहे थे दरोगा, सुल्तानपुर एसपी ने जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment