Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SP इंस्पेक्टर से बोलीं- अरे! तुम ही बोल लो यार:फोन पर बात कर रहे थे दरोगा, सुल्तानपुर एसपी ने जताई नाराजगी

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में SP चारु निगम का अपने ही एक इंस्पेक्टर पर नाराजगी जताने का वीडियो सामने आया है। एक अपराध स्थल के निरीक्षण के दौरान एसपी बाइट दे रही थीं। उनके पीछे खड़े इंस्पेक्टर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान एसपी नाराज हो गईं और उन्होंने गुस्से में कहा- अरे! तुम ही बोल लो यार। घटना दो दिन पहले रविवार को लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पयागीपुर इलाके में हुई थी। यहां एक ट्रक के अंदर से ड्राइवर का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलने पर एसपी चारु निगम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वीडियो के संबंध में एसपी चारु निगम ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने बताया कि वह एक घटना का स्थलीय निरीक्षण कर रही थीं। घटनास्थल हाईवे पर होने के कारण काफी शोरगुल था। उनकी टीम का एक दारोगा घटना से संबंधित जानकारी फोन पर ले रहा था। इसी दौरान मीडिया बाइट लेने लगी, जिसमें दारोगा की आवाज पीछे से आ रही थी। बाइट में आवाज साफ न आने के कारण उन्होंने दारोगा से कहा, अरे! तुम ही बोल लो यार या मैं। उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला बस इतना ही था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयरटेल के डायरेक्टर का मोबाइल हैककर 10 लाख ठगे:साइबर क्राइम टीम ने रिफंड कराई पूरी रकम, आरोपियों की तलाश में लगी टीम
    Next Article
    फर्रुखाबाद में किसानों ने निकाली यात्रा:आलू के लिए MSP की मांग की, सही दाम न मिलने पर लखनऊ तक करेंगे यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment