Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्माणाधीन कारागार में महिला मजदूर घायल:सिर पर ईंट गिरने से आई गंभीर चोट, गोरखपुर रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के पडरौना में निर्माणाधीन जिला कारागार परिसर में शनिवार को एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। काम के दौरान ऊपरी मंजिल से ईंट का टुकड़ा गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सुखपुरा गांव के मोहनपट्टी टोला निवासी 35 वर्षीय संगीता देवी पत्नी रमेश चौहान के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन जिला कारागार में मजदूरी करती थीं। यह कारागार केवलछपरा और लमुहा गांव में अधिग्रहित जमीन पर बन रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को एआईजी (कारागार) के संभावित निरीक्षण के कारण शनिवार को निर्माण स्थल पर तेजी से काम कराया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, संगीता पिछले लगभग छह माह से अन्य मजदूरों के साथ वहां काम कर रही थीं। शनिवार को निर्माणाधीन टाइप-2 बिल्डिंग में काम करते समय अचानक ऊपरी मंजिल से एक ईंट का टुकड़ा उनके सिर पर आ गिरा। इससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद, निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने संगीता को एक निजी अस्पताल (कृष्ण हॉस्पिटल) में भर्ती कराया। वहां आईसीयू में उनका इलाज शुरू हुआ। सिटी स्कैन में सिर में गंभीर चोट की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी हालत गंभीर होने के कारण परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले गए घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। संगीता के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। 13 वर्षीय बेटा रोहित चौहान कक्षा सात में पढ़ता है। रोहित ने बताया कि उसकी मां के सिर पर लगभग छह मंजिल से ईंट गिरी थी। संगीता के पिता भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में महिला ने लाइव आकर किया सुसाइड का प्रयास:हालत गंभीर, कहा पति, भाई ने मुझे बर्बाद कर दिया, मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग
    Next Article
    लखनऊ में अग्निहोत्र और पर्यावरण शुद्धि पर सत्संग:माधव सेवा आश्रम में वक्ताओं ने महत्व बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment